फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

गांवों में सर्वे शुरू, 9 संक्रमित मिले, 80 को बुखार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गांवों में सर्वे शुरू, 9 संक्रमित मिले, 80 को बुखार
विज्ञापन

हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम ने अब गांवों का रुख किया है। मंगलवार को 13 गावों में 20 टीमों ने 644 लोगोें की जांच की। इनमें से 80 लोगों को बुखार और 9 कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ मंडल के दौरे के बाद अफसरों को गांवों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जांच और दवाओें के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने पांच हजार से ज्यादा आबादी वाले 41 गांवों में जांच के लिए 20 टीमें लगाई हैं। इन टीमों ने पहले दिन ही 13 गांवों में जांच की।
खिलवाई में सबसे ज्यादा संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की जांच में पहले दिन सबसे ज्यादा आठ कोरोना संक्रमित मरीज खिलवाई गांव मेें मिले हैं। एक मरीज सरावा गांव का है। बाकी 11 गांवों में कोई संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

इन गांवों में हुई जांच
पहले दिन खिलवाई, सरावा, टयाला, बहादुरगढ़, खेड़ा, डूहरी, धौलाना, कस्तला कासमाबाद, बक्सर, खुड़लिया, सिखैड़ा, सिवाया, सपनावत गांव में अभियान चलाकर लोगों की जांच की गई और दवाएं उपलब्ध कराईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हुए सर्वे में मिले थे 167 संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत चुनाव के बाद एक से पांच मई तक जिले के समस्त 273 गांवों में हेल्थ सर्वे में 800 टीमें लगाई थीं। तब कु़ल 9333 मरीजों की जांच कर 167 संक्रमित मिलने का दावा किया गया था। हालांकि बहुत से गांवों के लोगों का यह आरोप है कि उनके यहां टीम कभी पहुंची ही नहीं।
चुनाव बाद मौतों का बढ़ता ग्राफ खोल रहा दावों की पोल:
गांव मौत
सिखैड़ा 9
बक्सर 15
खुडलिया 19
उपैड़ा 16
अल्लाहबख्शपुर 6
सालारपुर शरीफाबाद 12
पलवाड़ा 15
मुशर्फरपुर 6
रझैड़ा 5
आलमनगर 11
सपनावत 7
गोहरा में नहीं पहुंची कोई टीम
गांव में लोग बीमार हैं। लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची है। न तो जांच हो सकी है और न ही गोली, दवा मिल रही है। बहुत से लोगों को बुखार है, जैसे तैसे इलाज करा रहे हैं। - अजब सिंह, ग्रामीण
मुशुर्रफपुर में कब आएगी टीम
गांव में कई लोगों की मौत हो चुकी है। अनेकों लोग बुखार आदि से पीड़ित हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम आज तक गांव में नहीं आयी है। लोगों को महामारी से काफी परेशानी हो रही है। विभाग द्वारा हवाई दावे किए जा रहे हैं।- प्रवेश कुमार, ग्रामीण
------
स्वास्थ्य विभाग के दावे
-गांवों के समस्त 120 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगा उपचार।
-समस्त सीएचसी में बनेंगे कोविड वार्ड।
-उप स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी, पीएचसी, पुलिस थाना से मिलेगी दवाओं की किट।
आशा, आंगनबाड़ी निभा रहीं जिम्मेदारी
गांवों में मरीजों की स्थिति पर नजर रखने के लिए आशा, आंगनबाड़ी बड़ी जिम्मेदारी निभा रही हैं। 400 से अधिक आशाएं और आंगनबाड़ी सर्वे टीम के साथ घर घर जाकर संदिग्धों की जानकारी देती हैं, जिसके आधार पर जांच और उपचार की सुविधाएं मिल रही हैं।
110 एएनएम भी लगाईं
कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही चिकित्सकों की ड्यूटी कोविड अस्पतालों में लगा दी गई थी। जिसके चलते उप स्वास्थ्य केंद्र सूने पड़ गए। अब इन अस्पतालों में चिकित्सक और 110 एएनएम फिर से बदहाल व्यवस्था को सुधारने का काम करेंगे।

जिले में सीएचसी---06
जिले में पीएचसी---14
उप स्वास्थ्य केंद्र---120
जिला अस्पताल----01
संक्रमण पर अंकुश पाने के लिए पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में टेस्टिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। हर तरह की बीमारी से पीड़ित लोगों को दवाएं दी जा रही हैं। संक्रमितों को आइसोलेट कराया जा रहा है। लोग सतर्क रहें।
डॉ रेखा शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed