फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

कारोबारी की हत्या कर परिजनों के साथ तलाश में जुटा रहा दोस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कारोबारी की हत्या कर परिजनों के साथ तलाश में जुटा रहा दोस्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। गत चार जनवरी को लापता हुए कारोबारी पवन शर्मा हत्याकांड का खुलासा करते हुए कविनगर पुलिस ने कारोबारी के दवा सप्लायर दोस्त गजेंद्र को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से बुलंदशहर के औरंगाबाद थानाक्षेत्र के गांव रहीमपुर का रहने वाला गजेंद्र फिलहाल हापुड़ के गंगापुरा में रहता है। एसपी सिटी ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि सट्टे के पैसों के विवाद में गजेंद्र ने पवन शर्मा की गला घोंटकर हत्या की थी। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी व पवन का सिम बरामद किया है। घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए गजेंद्र कारोबारी के परिजनों के साथ तलाश में जुटा हुआ था।
एसपी सिटी ने बताया कि गजेंद्र पवन शर्मा के जरिये सट्टे में पैसे लगाता था। उसने करीब एक महीने पहले 1200 रुपये सट्टे में लगाने को पवन शर्मा को दिए थे। सट्टा का नंबर लगने पर पवन शर्मा को 1.08 लाख रुपये मिल गए थे, जो वह उसे नहीं दे रहा था। इसके अलावा पवन शर्मा ने गजेंद्र से 12,700 रुपये के हर्बल प्रोडक्ट भी खरीदे था। कुल मिलाकर पवन शर्मा को 1.20 लाख रुपये गजेंद्र को देने थे। वहीं, मकान खरीदने में गजेंद्र पर दो लाख का कर्जा हो गया था। इसके लिए उसने अपना मकान गिरवी रख दिया था। कर्ज देने वालों से बचने के लिए गजेंद्र अकसर मंदिरों में सोता था। पवन शर्मा द्वारा पैसे न देने पर घटना से तीन दिन पहले गजेंद्र ने पवन की हत्या की योजना बना ली थी।
विज्ञापन

पवन को फोन करके बुलाया था हापुड़
एसपी सिटी ने बताया कि गत 4 जनवरी को गजेंद्र ने फोन करके पवन शर्मा को हापुड़ बुलाया। वहां से वह उन्हें सादिकपुर बाईपास पर एक बाबा के यहां ले गया। तिल के लड्डू में नशे की दवा मिलाकर प्रसाद के रूप में खिला दिए। बेहोशी छाने पर पवन बाबा जगदीश की कोठरी में लेट गए। शाम की पूजा का समय होने का हवाला देते हुए बाबा ने गजेंद्र को जाने के लिए कहा तो वह पवन शर्मा को बाइक पर पीछे बैठाकर सिंभावली थानाक्षेत्र में गंग नहर की पुलिया के पास ले गया और उसी दिन शाम करीब साढ़े 7 बजे पवन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबूत मिटाने को शव गंग नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण व हत्या में जेल जा चुका है गजेंद्र
एसएचओ मोहम्मद असलम ने बताया कि गजेंद्र स्याना थानाक्षेत्र से बच्चे का अपहरण व हत्या में जेल जा चुका है। आनंद विहार में बोरी वाले बाबा के यहां गजेंद्र की मुलाकात पवन से हुई और इसके बाद दोस्ती हो गई और दोनों सट्टा लगाने लगे। एसपी सिटी का कहना है कि हत्या के बाद गजेंद्र ने पवन शर्मा का मोबाइल तोड़कर नहर में फेंक दिया और बाइक नहर किनारे खड़ी कर दी थी। उन्होंने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लेकर मोबाइल व बाइक बरामद करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed