फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

चालक-मुंशी को दो घंटे तक पीटते रहे बदमाश, सिगरेट से भी दागा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
दो घंटे तक चालक और मुंशी को पीटा, सिगरेट से दागा
विज्ञापन

गाजियाबाद। सीएएसडी, दिल्ली कैंट से सैन्य विमान के पार्ट लादकर चले ट्रक के चालक व मुंशी से लूटपाट करने वाले बदमाशों ने पुलिस की नाक के नीचे दो घंटे तक तांडव मचाया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से राजनगर एक्सटेंशन के बीच बदमाश कार दौड़ाते रहे और चालक व मुंशी को पीटते रहे, लेकिन पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आई। कैश व एटीएम कार्ड छीनने के बाद एटीएम का पिन बताने पर ही बदमाशों ने मारपीट बंद की। इसके बाद बदमाश चालक व मुंशी को राजनगर एक्सटेंशन में कार से फेंककर फरार हो गए।
चीख दबाने के लिए तेज आवाज में बजाया म्यूजिक
चालक अनिल चौहान व दिल्ली के ट्रांसपोर्ट के मुंशी अतुल ने बताया कि बदमाशों ने कार में डालते ही उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। वह तमंचों की बट से वार कर रहे थे। चीख बाहर न निकले, इसके लिए उन्होंने तेज आवाज में गाने बजा दिए। इसके बाद बदमाश दो घंटे तक उन्हें पीटते रहे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें सिगरेट से भी दागा। एटीएम का पिन नंबर बताने के बाद वे उन्हें कार से फेंककर फरार हो गए। हालांकि, रविवार तक खाते से रकम नहीं निकली थी।
विज्ञापन

सुरक्षा में भारी चूक, ड्यूटी छोड़ घर पहुंच गए जिम्मेदार
बदमाशों के दुस्साहस के साथ-साथ उक्त घटना में सेना की ढाई सौ करोड़ रुपये की संपत्ति की सुरक्षा में भारी चूक देखने को भी मिली। दिल्ली कैंट से इम्फाल तक के लिए एक नायक को सुरक्षा के लिए भेजा गया था। साथ ही मुख्य चालक के तौर पर अशोक कुमार निवासी लोदीपुर, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) को भी ट्रक के साथ भेजा गया था। लेकिन, दोनों ने ही लापरवाही बरतते हुए ट्रक को सेकेंड चालक अनिल चौहान व ट्रांसपोर्ट के मुंशी अतुल के भरोसे छोड़कर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूक पकड़ी जाती, इसलिए एफआईआर से बचते रहे
ट्रक माल सहित बरामद होने के बाद चालक, मुंशी के साथ सुरक्षा में लगाए गए नायक व मुख्य चालक एफआईआर कराने से बचते रहे। एफआईआर कराने पर सुरक्षा में चूक पकड़ी जाती, इसलिए ऐसा किया गया। लेकिन, बदमाशों की गाड़ी के बारे में सुराग लगने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बनाया तो पीड़ित चालक व मुंशी रविवार को थाने पहुंचे।

दो सैन्य विमान असेंबल होते
घटना का पता चलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया, वहीं सेना के अधिकारी भी अपडेट लेते रहे। सीएएसडी (सेंट्रल एवएिशन सपोर्ट डिपो) दिल्ली कैंट के अधिकारी भी रविवार को सिहानी गेट थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक में मानव रहित सैन्य विमान के पार्ट्स लदे थे। जिनकी कीमत ढाई सौ करोड़ रुपये से अधिक है। इंफाल जाने पर दो विमान असेंबल किए जाते। एसएचओ सिहानी गेट उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि दिल्ली कैंट से ट्रक मानव रहित विमान के पार्ट्स लेकर चला था। ट्रक के चालक व मुंशी के साथ लूटपाट की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed