फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

25 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
hapur news
भाजपा नेता की हत्या में फरार 25 हजार के इनामी ने किया सरेंडर
विज्ञापन

गाजियाबाद। डासना के दूधिया पीपल क्षेत्र में भाजपा नेता बीएस तोमर की गोली मारकर हत्या करने के मामले फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश अमन ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेश होकर सरेंडर कर दिया है। अदालत आरोपी को न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है। इसके अलावा शुक्रवार को ही दिल्ली पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों सलमान और अरबाज को आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में तीनों आरोपियों ने यूपी पुलिस के एनकाउंटर के डर से ऐसा किया है, ताकि गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार एनकाउंटर न कर दे।

गौरतलब है कि हापुड़ के थाना पिलखुवा स्थित गांव सिकेड़ा निवासी बलवीर सिंह तोमर (52) पुत्र रिछपाल सिंह भाजपा की जिला कार्यकारिणी में डासना मंडल के अध्यक्ष थे। 22 जुलाई को रात करीब सवा नौ बजे वह पान के खोखे पर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो आरोपी शाहरूख व तहसीन निवासी डासना को जेल भेज दिया था, जबकि हत्या में शामिल अमन व उसका चचेरा भाई सलमान फरार हो गया था। अमन व सलमान पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जांच में सामने आया कि अमन उर्फ मुस्तकीम निवासी मोहल्ला छत्ता डासना तथा अरबाज निवासी पसौंडा थाना साहिबाबाद भी घटना में शामिल थे। जबकि षड्यंत्र में अमन की मां सुल्ताना, जेल में बंद पिता हारून तथा अरबाज की मां रुखसाना भी शामिल थी। हालांकि पुलिस ने सुल्ताना और रूखसाना को हत्या के षड्यंत्र के मामले में पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed