पिलखुवा एलिवेटेड रोड की दोनों लेन शुरू, अगस्त के दूसरे सप्ताह में होगा उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। उद्घाटन से पहले पिलखुवा एलिवेटेड रोड की दोनों लेन पर वाहनों का संचालन शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। एनएचएआई की ओर से केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उद्घाटन के कार्यक्रम के लिए समय लिया जा रहा है।
अगस्त के दूसरे सप्ताह तक उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर मसूरी में निर्माणाधीन छह लेन के एलिवेटेड पुल के एक सप्ताह के अंदर शुरू होने की संभावना है।
इस पुल के शुरू होने से मसूरी में जाम के झाम से गुजरने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दूसरी ओर छिजारसी पर बने नए टोल प्लाजा के सोमवार तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
एनएचएआई ने टोल वसूली के लिए ईगल कंपनी को ठेका दिया है। अब कंपनी को सोमवार तक बैंक गारंटी जमा करने का समय दिया गया है। कंपनी की बैंक गारंटी जमा होते ही छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल की वसूली शुरू हो जाएगी।
मगर छिजारसी टोल प्लाजा के शुरू होने से लोगों को डबल झटका लगेगा नए टोल के शुरू होने से हापुड़, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली के साथ लखनऊ जाने वाले लोगों को अधिक टोल देना होगा।
व्यावसायिक वाहनों का टोल बढ़ने का प्रभाव अधिक होगा। सबसे ज्यादा असर कार व हल्के मोटर वाहनों पर पड़ेगा। कार व हल्के वाहनों को एक तरफ से 70 रुपये व दोनों तरफ से 105 रुपये देना होगा। मासिक पास 2290 रुपये का है।
एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह ने बताया कि पिलखुवा एलिवेटेड रोड की दोनों लेन पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अगस्त के पहले व दूसरे सप्ताह में उद्घाटन का कार्यक्रम तय हो जाएगा। मसूरी पर छह लेन की एलिवेटेड रोड के एक हफ्ते के अंदर शुरू होने की संभावना है।