फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur garhmukteshwar three doctors declare a man dead but found alive

जाको राखे साइयां: तीन डॉक्टरों ने जिसे बताया मरा हुआ, घर लाते वक्त हो गया जिंदा, हर कोई हैरान

Mon, 03 Jan 2022 10:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 03 Jan 2022 10:42 AM IST
सार

मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उनकी तबियत अधिक बिगड़ गई, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने अब्दुल रसीद को मृत घोषित करते हुए घर ले जाने की सलाह दी।

विज्ञापन
Hapur garhmukteshwar three doctors declare a man dead but found alive
1 - फोटो : amar ujala

विस्तार

गढ़मुक्तेश्वर के सिंभावली क्षेत्र की सैफी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को तीन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन घर लाने के दौरान मृतक जीवित हो उठा। मामला सिंभावली समेत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। 

विज्ञापन


मूल रूप से गांव बिरसिंहपुर निवासी अब्दुल रसीद (75) ने सिंभावली में स्थित सैफी कॉलोनी में करीब 4 वर्ष पूर्व मकान बनाया था। जिसके बाद वह अपने बेटे आशक अली के साथ सैफी कॉलोनी में ही रहते हैं। आशक अली ने बताया कि उनके पिता अब्दुल रसीद को दो दिन पहले हार्ट अटैक हुआ था, जनपद मेरठ के किठौर क्षेत्र में उपचार के दौरान उन्हें आराम हो गया था।
विज्ञापन


आशक अली ने बताया कि रविवार की सुबह घर पर ही एक बार फिर उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें किठौर के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उनकी तबियत अधिक बिगड़ गई, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने अब्दुल रसीद को मृत घोषित करते हुए घर ले जाने की सलाह दी। लेकिन परिजन उन्हें एक अन्य चिकित्सक के यहां भी ले गए, लेकिन उस चिकित्सक ने भी उन्हें घर ही ले जाने की सलाह दी।


परिजन अब्दुल रसीद को मृत मानकर कार से घर की तरफ लेकर चल दिए। सिंभावली के निकट रेलवे फाटक के निकट सड़क के गड्ढे में कार का पहिया गिरने से हुए झटका लगने के बाद अब्दुल रसीद के शरीर में हरकत हुई। जिसे देख परिजन हतप्रभ हो गए। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें पानी पिलाया। अब्दुल रसीद को स्वस्थ देखकर परिजनों में खुशी का माहौल बन गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed