{"_id":"62a320789631a52a6c4a44db","slug":"hapur-explosion-one-more-injured-in-dhaulana-firecracker-factory-blast-death-toll-rises-to-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Explosion: धौलाना पटाखा फैक्टरी विस्फोट में एक और घायल ने दम तोड़ा, मृतक संख्या 16 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Explosion: धौलाना पटाखा फैक्टरी विस्फोट में एक और घायल ने दम तोड़ा, मृतक संख्या 16 हुई
Fri, 10 Jun 2022 04:14 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 10 Jun 2022 04:14 PM IST
सार
हापुड़ के धौलाना में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया था, जिसमें 13 कामगारों की उसी समय मौत हो गई थी। जबकि 19 से अधिक घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
धौलाना अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती एक और मजदूर तालिब (18) पुत्र हाकम की भी मौत हो गई। हादसे में मरने वाले मृतकों की संख्या अब 16 हो गई है। शाम को शव गांव पहुंचा जहां गमगीन माहौल में उसका दफीना कर दिया गया।
विज्ञापन
धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित रूही इंडस्ट्रीज में अवैध पटाखा बनाते हुए विस्फोट के बाद अभी तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 18 लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। गुरुवार को दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को तालिब ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रुपयों का लालच देकर वसीम ने तालिब को अपने साथ काफी दिनों से रखा था। इससे पहले तालिब उसके साथ दूसरी फैक्टरियों में भी काम कर चुका है। एक जून से ही उसने धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस फैक्टरी में जाना शुरू किया था। लेकिन चार जून को ही हादसे का शिकार हो गया। इसके अलावा गांव का ही रिहान भी हादसे में घायल हुआ था, जिसे अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। मृतक अविवाहित था और पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
शाम के समय जैसे ही शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। काफी संख्या में लोग यहां एकत्र हो गए। शाम के समय उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि मृतक तालिब व घायल रिहान दोनों ही गरीब परिवार से हैं। दोनों के लिए मुआवजे की मांग उठ रही हैं।
एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि नियमानुसार जो होगा, परिवार की आर्थिक रूप से हर संभव मदद की जाएगी। इस पर अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।