फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur clash between lawyer and roadways staff protesting staff against police bias action

Hapur: अधिवक्ता और रोडवेज कर्मियों में मारपीट, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर प्रदर्शन

Thu, 06 Apr 2023 02:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 06 Apr 2023 02:34 PM IST
सार

जिसके बाद रोडवेज कर्मियों ने सेवा बहाल कर दी। पुलिस को कार्रवाई के लिए दोपहर तक का समय दिया गया है। दोपहर तक रिपोर्ट दर्ज ना होने पर दोबारा चक्का जाम की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Hapur clash between lawyer and roadways staff protesting staff against police bias action
प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में अधिवक्ता व रोडवेज कर्मियों में मारपीट के मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई से नाराज रोडवेज कर्मियों ने गुरुवार सुबह चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने बसों को डिपो में खड़ा कर नारेबाजी शुरू कर दी। बुधवार को कंडक्टर सीट पर बैठने को लेकर एक अधिवक्ता के बहनोई व परिचालक का विवाद हो गया था। जिसके बाद मामले की जानकारी करने हापुड़ डिपो पहुंचे अधिवक्ताओं और रोडवेज कर्मियों में मारपीट हो गई थी। जिसमें 2 अधिवक्ता घायल हो गए थे।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने रोडवेज कर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम कर दिया। करीब 3 घंटे तक बसें डिपो के अंदर बंद रहीं और रोडवेज कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न रूटों पर यात्रा के लिए पहुंचे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डग्गामार के माध्यम से लोग गंतव्य को रवाना हुए। करीब 3 घंटे के हंगामे के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने रोडवेज कर्मियों को रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया।

जिसके बाद रोडवेज कर्मियों ने सेवा बहाल कर दी। पुलिस को कार्रवाई के लिए दोपहर तक का समय दिया गया है। दोपहर तक रिपोर्ट दर्ज ना होने पर दोबारा चक्का जाम की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed