फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur businessman three lakh rupees looted on protesting shot admitted to hospital

हापुड़: मंडी जा रहे गुड़ व्यापारी को बाइक सवारों ने घेरा, लूटे तीन लाख, विरोध किया तो मार दी गोली

Sat, 25 Dec 2021 12:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Dec 2021 12:46 PM IST
सार

व्यापारी सुबह बाइक पर सवार होकर नवीन मंडी के लिए निकले थे। तभी पीछे से आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली व्यापारी की बाजू में लगी है और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

विज्ञापन
Hapur businessman three lakh rupees looted on protesting shot admitted to hospital
हापुड़ में व्यापारी से लूट, विरोध करने पर मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ रोड फ्लाईओवर पर पक्काबाग निवासी गुड़ व्यापारी गोविंद से शनिवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी और फरार हो गए।

विज्ञापन


व्यापारी के हाथ में लगी है गोली
व्यापारी सुबह बाइक पर सवार होकर नवीन मंडी के लिए निकले थे। तभी पीछे से आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली व्यापारी की बाजू में लगी है और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में व्यापारी एकत्र होकर अस्पताल पहुंचे और रोष प्रकट किया। पुलिस को घटना के खुलासे के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed