{"_id":"62d6b42615fdf214a911bf6f","slug":"hapur-a-report-has-been-filed-against-both-the-teachers-in-the-matter-of-removing-the-dress-of-the-girl-students-has-been-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: छात्राओं की ड्रेस उतरवाने के मामले में दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, किया जा चुका है निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: छात्राओं की ड्रेस उतरवाने के मामले में दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, किया जा चुका है निलंबित
Tue, 19 Jul 2022 07:09 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 19 Jul 2022 07:09 PM IST
सार
कंपोजिट विद्यालय में 11 जुलाई को दोनों छात्राओं को विद्यालय की दो शिक्षिकाओं सुनीता और वंदना ने ड्रेस उतरवाकर नग्न अवस्था में कक्षा में काफी देर तक खड़ा रखा था। छात्राओं की ड्रेस उतारने का उद्देश्य उनकी ड्रेस दूसरी उन छात्राओं को पहनाकर फोटो खिंचवाकर अपलोड करना था, जिन्होंने ड्रेस नहीं पहनी थी।
विज्ञापन
हापुड़ मेें छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली शिक्षिकाओं के खिलाफ केस दर्ज
- फोटो : social media
विस्तार
कपूरपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव दहीरपुर कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ने वालीं दो दलित छात्राओं को नग्न अवस्था में कक्षा में खड़ा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई है। मामले में दोनों शिक्षिकाओं को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय में 11 जुलाई को दोनों छात्राओं को विद्यालय की दो शिक्षिकाओं सुनीता और वंदना ने ड्रेस उतरवाकर नग्न अवस्था में कक्षा में काफी देर तक खड़ा रखा था। छात्राओं की ड्रेस उतारने का उद्देश्य उनकी ड्रेस दूसरी उन छात्राओं को पहनाकर फोटो खिंचवाकर अपलोड करना था, जिन्होंने ड्रेस नहीं पहनी थी। ताकि रिकार्ड में सभी छात्राओं की ड्रेस होने की पुष्टि की जा सके।
विज्ञापन
इस पूरे मामले की शिकायत बच्चियों ने घर जाकर की थी। पीड़ित बच्चियां आपस में चचेरी बहनें हैं। इस मामले में अभिभावकों के विरोध के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अर्चना गुप्ता ने दोनों शिक्षिकाओं को पहले ही निलंबित कर दिया था। शोषित क्रांति दल के अध्यक्ष रविकांत ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला को ट्वीट किया था। इसके बाद पुलिस को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में एक बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा गया था कि बच्चियों को ड्रेस उतारवाने के लिए मारा पीटा भी गया और नाम काटने की भी धमकी दी गई। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में एससी-एसटी समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ पिलखुआ मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल शिक्षिकाओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।