फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Had hoped to meet my loved ones but lost my breath on the way.

Ghaziabad News: अपनों से मिलने की थी आस पर रास्ते में ही टूट गई सांस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Had hoped to meet my loved ones but lost my breath on the way.
मुरादनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेवड़ी रेवड़ा गांव के पास हुए हादसे से कई परिवारों में मातम पसर गया है। हरदोई और शाहजहांपुर निवासी श्रमिक काफी समय सोनीपत में ईंट भट्ठे पर काम करते थे। साल में एक या दो बार त्योहार पर घर जाते थे। अपनों से मिलने की आस में मां-बेटे समेत छह लोगों की रास्ते में ही सांस टूट गई।
विज्ञापन

हरदोई निवासी नौशाद ने बताया कि वह लोग गुन्नौर में ईंट भट्ठे पर काफी समय से कार्य करते हैं। बकरीद का त्योहार मनाने के लिए घर जा रहे थे। भट्ठा मालिक ने उन्हें कैंटर किराये पर दिया था। जिसमें सवार 37 लोग हरदोई और शाहजहांपुर जा रहे थे। नौशाद ने बताया कि रात करीब सवा एक बजे कैंटर रुकने पर वह भी उतरे और साइड में चले गए। तभी तेज रफ्तार ट्रक आई और कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो गया और चीख पुकार मच गई। ट्रक की टक्कर लगते ही कैंटर करीब 10 फुट तक खिसकर पलट गया। मजदूर कैंटर में रखे अपने सामान की नीचे दब गए। किसी राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन



10 मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब सवा एक बजे एक्सप्रेस वे रेवड़ी रेवड़ा गांव के पास हादसा हुआ। पुलिस गश्त कर रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस 10 मिनट में मौके पहुंच गई। हादसे में अधिक लोगों के घायल होने की सूचना पर दो मुरादनगर व चार गाजियाबाद की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में लगी। पुलिस की मदद से घायलों को कैंटर से निकालकर अस्पताल पहुंचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed