फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GRP soldiers will give duty in RPF control room

Ghaziabad News: आरपीएफ के कंट्रोल रूम में ड्यूटी देंगे जीआरपी के जवान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
GRP soldiers will give duty in RPF control room
गाजियाबाद। जीआरपी के एसपी आशुतोष शुक्ला ने दिल्ली चुनाव के मद्देनजर शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर स्थित विद्युत लोकोशेड में अधीनस्थों के साथ बैठक की। उन्होंने आरपीएफ, जीआरपी के बीच बेहतर समन्वय करने के साथ ही आरपीएफ के कंट्रोल रूम में जीआरपी के जवानों की 24 घंटे ड्यूटी सुनिश्चित कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। गाजियाबाद दिल्ली से सटा होने के कारण यहां की रेलवे पुलिस, जीआरपी व सिविल पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे में अच्छे तालमेल से ही व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने अधीनस्थों को आदेश दिए कि ट्रेनों में लगातार चेकिंग होनी चाहिए। देखा जाना चाहिए कि चुनाव में प्रतिबंधित सामग्री को लाने या ले जाने का काम तो नहीं हो रहा है। ऐसे लोगों पर निगाह रखने की जरूरत है जो मतदाताओं को प्रभावित कर सकतेे हैं। जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि पांच साल में चोरी, लूट व अन्य मामलों में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का सत्यापन कराया जा रहा है। देखा जा रहा है कि फिलहाल कितने लोग जेल में हैं और कितने लोग बाहर हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर व आसपास सीसीटीवी कैमरों को दुरूस्त किया जाएगा। इनकी निगरानी के लिए अलग से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed