फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ground breaking ceremony will be held on 19th, proposals for investment of Rs 42 thousand crore are ready.

Ghaziabad News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 19 को होगी, 42 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Ground breaking ceremony will be held on 19th, proposals for investment of Rs 42 thousand crore are ready.
गाजियाबाद। इंवेस्टर समिट में मिले 1.12 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्तावों में से अब जल्द ही 42 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। निवेश के लिए तैयार हो चुके इन प्रस्तावों को हरी झंडी देने के लिए 19 फरवरी को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी। इसमें गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के 3100 करोड़ के प्रस्ताव भी शामिल रहेंगे। इसकी तैयारी के लिए शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने जीडीए उपाध्यक्ष, सचिव और मुख्य नगर नियोजक के साथ वर्चुअल बैठक की। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह का कहना है कि इंवेस्टर समिट में जीडीए के 31 प्रोजेक्ट शामिल थे, इनमें से 21 प्रोजेक्ट के नक्शे स्वीकृत किए जा चुके हैं और बाकी की प्रक्रिया चल रही है। इनमें कुछ मानचित्र पर शासन और जीडीए बोर्ड की स्वीकृति की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इन प्रोजेक्ट में विकासकर्ता करीब 3100 करोड़ का निवेश करेंगे और इनकी वजह से करीब 5500 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जीडीए उपाध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि 10 करोड़ तक के निवेशकों का कार्यक्रम गाजियाबाद में ही होगा और 30 करोड़ या इससे ज्यादा रकम निवेश करने वाले निवेशक लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की
अपर मुख्य सचिव ने नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद तक मेट्रो के थर्ड फेज पर भी मंथन किया। उन्होंने प्रोजेक्ट की डिटेल लेकर समीक्षा की। उन्होंने जीडीए अधिकारियों को डीएमआरसी और एनसीआरटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए, ताकि प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए तस्वीर साफ हो सके। हालांकि जीडीए अधिकारी इसकी डिटेल प्रोजेक्ट शासन को भेज चुके हैं। 5.017 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के बनाने पर 1873 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि बैठक के बाद पूरे मामले में फिर से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed