फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Grape: Imposed restrictions but did not build roads

ग्रैप : पाबंदियां लगा दीं पर सड़क नहीं बनाईं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Grape: Imposed restrictions but did not build roads
गाजियाबाद। एक अक्तूबर से ग्रैप लागू हो चुका है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए पाबंदियां भी लगा दी गई हैं। वहीं, टूटी सड़कों को ठीक नहीं कराने से उड़ रही धूल हवा को खराब कर रही है। करीब डेढ़ महीने पहले 15वें वित्त से 44 सड़कों को मरम्मत और सुधारीकरण के लिए नगर निगम ने चिन्हित किया था। मौजूदा समय में 26 सड़कों पर काम किए जाने का दावा किया गया है। ग्रैप लागू होने के बाद सड़कों को ठीक कराने, पानी का छिड़काव कराने, कूड़ा नहीं जलाने, खुले में कूड़ा नहीं फेंकने का आदेश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन



औद्योगिक क्षेत्रों में हालत ज्यादा गड़बड़
बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र, कविनगर औद्योगिक क्षेत्र, साउथ साइट औद्योगिक क्षेत्र, अर्थला और मोहननगर औद्योगिक क्षेत्र में न तो सड़कें ठीक कराई गई हैं और न ही नियमित पानी का छिड़काव हो रहा है यह कहना है गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन अध्यक्ष अरुण शर्मा का। उनका कहना है कि ये औद्योगिक क्षेत्र शहर के बीच में हैं। नगर निगम को 30 सितंबर तक सड़कों को ठीक करा देना चाहिए था। पूरे दिन धूल उड़ती रहती है इससे न केवल औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित हो रहा है बल्कि शहर पर भी इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

उद्यमी आशीष अरोड़ा का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बजट पास किया जाता है लेकिन काम 50 फीसदी भी नहीं किया जा रहा है। न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा है न ही सड़कें बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली चाइल्ड चौराहे से कालका गढ़ी चौक के बीच रोड़ जगह-जगह टूट गई है। दिनभर वाहनों के साथ धूल उड़ती रहती है। नेहरू नगर निवासी सरदार गुरुदेव सिंह का कहना है कि होली चाइल्ड चौराहे पर सात-आठ गड्ढे हो गए हैं। लोगों के गिरने का हमेशा खतरा बना रहता है इसी के साथ ही वायु प्रदूषण फैल रहा है। वहीं, इसी रोड पर मार्बल मार्केट में सड़क पर पिछले छह महीने से करीब 10 मीटर गहरा गड्ढा हो गया है। व्यापारी शोभित बंसल का कहना है कि नगर निगम ने सड़क को ठीक कराने की बजाय मलबा डलवा दिया है। बारिश में जलभराव और अन्य मौसम में धूल से दुकानदारों को दिक्कत हो रही है। कई बार व्यापारियों ने सड़क ठीक कराने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी का कहना है कि सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। 15 अक्तूबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा।



- मार्बल मार्केट में टूटी सड़क पर डाला गया मलबा धूल बनकर उड़ रहा

- निगम के निर्माण विभाग ने शुरू नहीं कराया काम



- लोहामंडी, साउथ साइट क्षेत्र में नहीं हो रहा पानी का छिड़काव
- पहले दिन ही धूल में उड़े दिशानिर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed