{"_id":"6add17c120f6a2483a02a248","slug":"grap-ek-ki-pabandiyon-ka-ullanghan-karne-par-4050-lakh-jurmane-ki-sanstuti-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25806-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ग्रैप एक की पाबंदियों का उल्लंघन करने पर 40.50 लाख जुर्माने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ग्रैप एक की पाबंदियों का उल्लंघन करने पर 40.50 लाख जुर्माने की संस्तुति
विज्ञापन
साहिबाबाद। ग्रैप एक की पाबंदियों का उल्लंघन करने पर शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय इकाईं ने जनपद के अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर कुल 40.50 का जुर्माना लगाा गया है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस तरह के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बीते दो दिन से यूपीपीसीबी की क्षेत्रीय टीम अलग-अलग साइटों पर निरीक्षण करने पहुंच रही है। शनिवार को लोनी के रूपनगर स्थित आजाद गारमेंट्स में टीम ने छापा मारा तो यहां लकड़ी जलाकर कार्य किया जा रहा था, जबकि ग्रैप के तहत इस पर पाबंदी है। इसी फैक्टरी के पास निशा प्रिंट्स में भी लकड़ी जलाकर काम करते हुए प्रदूषण फैलाते हुए पाया गया। मोरटी में ईपी रियलकॉम के हॉट मिक्स प्लांट में पाबंदी के बावजूद ईंधन के रूप में डीजल का प्रयोग करते हुए पाया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि टीम के छानबीन करने पर मालूम हुआ कि प्लांट के लिए यूपीपीसीबी से संचालन की सहमति भी नहीं ली गई थी। वहीं, डासना में एसआरएसडी बिल्डकॉन वेंचर्स एलएलपी की कंस्ट्रक्शन साइट फॉरेस्ट वॉक में ग्रैप के नियमों का उल्लंघन होता मिला। अधिकारियों के मुताबिक यहां न तो एंटी स्मॉग गन थी और न ही पानी का छिड़काव होता पाया गया। नियमानुसार यहां कैमरे भी नहीं मिले और निर्माण सामग्री भी नहीं ढकी थी। इन सभी पर 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की संस्तुति की गई है। वहीं, नंदग्राम में आश्रम रोड स्थित निर्माण सामग्री फर्म कालका बिल्डर्स पर सामग्री खुले में रखने को लेकर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की संस्तुति की गई है।
-- --
एक्यूआई में आई मामूली गिरावट, हवा अभी भी खराब
सीपीसीबी की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन में शहर के एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा अभी भी खराब श्रेणी में ही है। शनिवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 217 दर्ज किया गया। लोनी और वेद विहार इलाके में एक्यूआई सबसे ज्यादा बढ़ा, जबकि बाकी स्टेशनों का एक्यूआई कम हुआ।
विज्ञापन
इनसेट
गाजियाबाद के स्टेशनों का एक्यूआई
गोविंदपुरम- 258
इंदिरापुरम- 172
लोनी- 234
संजयनगर- 186
वसुंधरा- 201
वेद विहार लोनी- 272
वेब सिटी- 193