{"_id":"6630b01a5d837c0630069761","slug":"grandson-murdered-grandfather-by-strangulation-over-land-dispute-2024-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पोता बना हत्यारा: जमीन विवाद में दादा की गला दबाकर हत्या, वारदात के बाद से आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोता बना हत्यारा: जमीन विवाद में दादा की गला दबाकर हत्या, वारदात के बाद से आरोपी फरार
Tue, 30 Apr 2024 02:17 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:17 PM IST
सार
बुलंदशहर में एक पोते ने जमीनी विवाद के चलते अपने दादा की हत्या कर दी। फिलहाल, वारदात के बाद से पोता फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
थाना क्षेत्र के सहार गांव में जमीनी विवाद को लेकर पोते ने अपने 70 वर्षीय दादा की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक वृद्धि के बेटे ने मामले में पुलिस को शिकायत दी। सहार गांव निवासी रामगोपाल ने बताया कि परिवार को जमीन उसके पिता श्यामलाल (70) के नाम थी।
विज्ञापन
श्यामलाल जमीन को लेकर बटवारा नहीं करना चाहते थे। वही पीड़ित का भतीजा (बड़े भाई कृपाल सिंह का बेटा) निक्की लगातार जमीन में अपने हिस्से की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर परिवार में काफी दिनों से विवाह चल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह निक्की ने गुस्से में आकर श्यामलाल की गला दबाकर हत्या कर दी और घर से भाग गया। पीड़ित परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना के बाद थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन