फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Grabbed two crores on the pretext of getting auction plot from banks

Ghaziabad News: बैंकों से नीलामी का प्लाट दिलाने के बहाने दो करोड़ हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Grabbed two crores on the pretext of getting auction plot from banks
कौशांबी। वैशाली सेक्टर-1 निवासी ईशांत राणा को इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के नीतिखंड में 350 वर्गमीटर प्लॉट को बैंक की नीलामी में दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने दो करोड़ रुपये हड़प लिए। उन्होंने कौशांबी थाने में दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ईशांत ने बताया कि 30 जनवरी को उनकी मुलाकात दिलशाद गार्डन निवासी कृष्ण कुमार और सुमित पंडित से हुई थी। इस बीच कृष्ण कुमार ने उनसे कहा कि वह बैंक से नीलामी हो रहे भूखंडों को नीलामी के जरिए सस्ते रेट में दिला देता है। आरोपी ने उन्हें झांसे में लेने के लिए बैंक की ओर से नीलामी के लिए रखे भूखंड के कूटरचित कागजात दिखाए। आरोपियों ने नीतिखंड में 350 वर्गमीटर जमीन की कीमत चार करोड़ रुपये बताकर उन्हें सस्ते रेट में दिलाने का झांसा दिया। इसकी एवज में उनसे पहली बार में 50-50 लाख रुपये के चार ड्राफ्ट ले लिए। आरोप है कि आरोपियों ने उनसे एक सरकारी बेवसाइट के नाम से डिंमाड ड्राफ्ट बनवा लिए थे। उनके मुताबिक, भूखंड और बैंक जाकर जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। कृष्ण कुमार और सुमित पंडित नाम के दो आरोपियों ने दिल्ली स्थित एक बैंक में सरकारी वेबसाइट के नाम से खाता खुलवा रखा था, जिसमें उसने डिमांड ड्राफ्ट लगाकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। मामले में उन्होंने दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा कौशांबी थाने में दर्ज कराया है। एसीपी इंदिरापुरम का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

घर बनवाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पे
लिंक रोड थाना क्षेत्र के रामपुरी में भी मकान बनवाने के नाम पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्वामी पर मुकदमा दर्ज हुआ है। रामपुरी निवासी मानव मित्तल ने बताया कि अक्तूबर 2020 में उन्होंने रोबिनसन नाम के ठेकेदार से घर बनाने के लिए करार किया था। इसकी एवज में उन्होंने पांच बार में पांच लाख रुपये दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी रोबिनसन ने एक साल तक काम शुरू नहीं किया। शक होने पर वह ठेकेदार के ऑफिस पर गया तो वह ताला लगाकर भाग गया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed