फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Grabbed nine lakh rupees by making a deal on a disputed plot

Ghaziabad News: विवादित प्लॉट का सौदा कर नौ लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Grabbed nine lakh rupees by making a deal on a disputed plot
गाजियाबाद। आगरा के गांव बुर्ज कढेर के रहने वाले राजेंद्र सिंह से क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के डूंडाहेड़ा निवासी कुछ लोगों ने एक विवादित प्लॉट का सौदा कर नौ लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि इकरारनामा करने के दौरान आरोपियों ने उनसे विवाद की बात छिपाई और जब मुकदमा हार गए तो उनके रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह का कहना है कि डूंडाहेड़ा के रहने वाले खेमचंद ने अपने 14 साथियों के साथ मिलकर उन्हें एक प्लॉट दिखाया। जिसका 21 लाख रुपये में सौदा हुआ। धीरे-धीरे करके उन्होंने उनसे नौ लाख रुपये ले लिए। बाद में उन्हें पता चला कि प्लॉट पर विवाद है जो कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद उन्होंने उसने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये नहीं लौटाए। मामले में उन्होंने खेमचंद, चरण सिंह, जिले सिंह, श्याम सिंह, राम सिंह, कमलेश, गौतम, दीपक, प्रदीप, बबलू, शेर सिंह, अमित, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार और बाला देवी के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed