फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Grabbed 56 lakh rupees by selling one and a half bigha land, case against 15

Ghaziabad News: डेढ़ बीघा जमीन का सौदा कर 56 लाख हड़पे, 15 पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Grabbed 56 lakh rupees by selling one and a half bigha land, case against 15
गाजियाबाद। विजयनगर के सेक्टर-11 के रहने वाले अशोक कुमार से एक ही परिवार के 15 लोगों ने डेढ़ बीघा जमीन का सौदा कर 56 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि आरोपियों ने न तो जमीन का बैनामा किया और अब न ही रुपये लौटा रहे हैं। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में मारपीट, धोखाधड़ी, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में राम अवतार शर्मा, रविंद्र शर्मा, सुंदर लाल, मुकेश, उमेश, सुंदर लाल, प्रमोद, सतीश उर्फ शिवकुमार, तेजपाल, महेंद्र, बिजेंद्र, देवेंद्र, दिनेश, सुमित, बिट्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अशोक कुमार का कहना है कि आरोपियों के पास तीन बीघा जमीन है। इसमें से उन्होंने उनके साथ डेढ़ बीघा जमीन का सौदा डेढ़ करोड़ रुपये में किया। शुरुआत में पांच लाख रुपये उन्होंने आरोपियों को एडवांस दे दिए। इसके बाद समय-समय कई बार में कुल 56 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद आरोपी अपनी बची हुई डेढ़ बीघा जमीन का अन्य किसी से सौदा करने के बाद बैनामा करने का झांसा देते रहे। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद जब कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी आग बबूला हो गए और उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर मारपीट करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने घर आकर भी उनके साथ अभद्रता की और अब रुपये लौटाने से इन्कार कर रहे हैं। अशोक ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली रविंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed