फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Grabbed 14 lakhs on the pretext of profit in business

Ghaziabad News: कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर 14 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Grabbed 14 lakhs on the pretext of profit in business
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले ओमप्रकाश को ठगों ने टैक्सी का कारोबार कर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 14 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओमप्रकाश का कहना है कि 13 नवंबर 2022 को बुलंदशहर निवासी उमेश, मुर्तजा अली हामिद, आयशा अली हामिद व हरेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की थी। सभी ने टैक्सी के कारोबार में रकम निवेश करने की योजना बताई। उन्हें झांसे में लेने के लिए कहा कि 25 हजार रुपये निवेश करने पर एक वैगनआर कार दी जाएगी और कार चलाने पर रोजाना 2500 रुपये भी मिलेंगे। उन्होंने आरोपियों की योजना में फंसकर 14 लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोप है कि उन्हें कुछ दिन बाद ठगों की हरकत का पता चल तो उनसे पैसे वापस मांगे। तब उन्हें 10 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन वह भी बाद में बाउंस हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को उमेश मुर्तजा, आयशा, हरेंद्र और मुर्तजा अली हामिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी तरफ खोड़ा में ज्ञानप्रकाश के क्रेडिट कार्ड से पड़ोसी दीपक ने एक लाख 36 हजार 769 रुपये निकाल लिए। उन्हें आरोपी के भागने के बाद ठगी का पता चला। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed