फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Government hospitals filled with patients

मरीजों से भरे सरकारी अस्पताल

Fri, 23 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Government hospitals filled with patients
स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला
हड़ताल और छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार को पूरी तरह से खुले सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ रही। बृहस्पतिवार को एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पताल में तीन हजार से अधिक मरीज पहुंचे। मरीजों की बढ़ी संख्या के कारण चिकित्सकों को भी देर तक ओपीडी में बैठना पड़ा और दवाएं भी दो बजे के बाद तक बंटती रहीं।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में 12 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक लगातार संविदाकर्मियों, फार्मासिस्ट और पैथोलॉजिस्ट की हड़ताल के कारण मरीजों को बिना इलाज कराए और दवा लिए वापस लौटना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार को जब अस्पताल खुला तो मरीजों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


सबसे अधिक बुखार और बदन दर्द के मरीज रहे। सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन के यहां रही और मरीजों का दो बजे के बाद तक चेकअप हुआ। इसके अलावा दवा काउंटर भी दो बजे के बाद तक खुला रहा और मरीजों को दवा बांटी गई। सीएमएस डॉ. जेके त्यागी ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए देर तक ओपीडी और काउंटर खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकनगुनिया के 19 और डेंगू के 9 और मरीज मिले
बृहस्पतिवार को चिकनगुनिया के 45 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से 19 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, डेंगू के 76 सैंपलों की जांच में नौ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। कुल मिलाकर 313 चिकनगुनिया के मरीज और 175 डेंगू के मरीजों में पुष्टि हुई है।

पार्षद को हुआ चिकनगुनिया
 कैला भट्ठा वार्ड-74 के पार्षद जाकिर अली सैफी भी बृहस्पतिवार को चिकनगुनिया की चपेट में आ गए। चेकअप कराया तो डॉक्टरों ने चिकनगुनिया की पुष्टि कर दी। पार्षद ने शहर में फैल रहे चिकनगुनिया और डेंगू का ठीकरा नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर फोड़ा है।

उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य अधिकारी के ट्रांसफर की मांग की है। जाकिर का आरोप है कि फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। छोटी मशीनें खराब पड़ी हैं, लेकिन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके यादव इस पर कार्रवाई नहीं कर रहे।

कैला भट्ठा में ही सैकड़ों की संख्या में लोग चिकनगुनिया, वायरल और डेंगू बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को गाजियाबाद से रिलीव करने की मांग की है।

गंदगी फैलाने वालों पर हो एफआईआर
 स्पेन बायो संगठन के कोआर्डिनेटर आकाश वशिष्ठ ने एसएसपी से गंदगी फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि जो लोग सीवर का पानी और गंदगी सड़कों पर फैलाते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। क्योंकि इन्हीं वजहों से मच्छर पनपते हैं और लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आते हैं।


अब सरकारी अस्पतालों में हेल्प डेस्क
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अब किसी जानकारी के लिए जगह-जगह भटकना नहीं पड़ेगा।  मरीजों को समस्या को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इसके लिए एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल ने निर्देश दे दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक एमएमजी अस्पताल में सिविल डिफेंस के सदस्य हेल्प डेस्क पर बैठेंगे और मरीजों व तीमारदारों को जानकारी उपलब्ध कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed