फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Got approval for NSA action on Maulvi Abdul Rehman

Ghaziabad News: मौलवी अब्दुल रहमान पर एनएसए की कार्रवाई के लिए मिला अनुमोदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Got approval for NSA action on Maulvi Abdul Rehman
गाजियाबाद। ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये धर्मांतरण कराने के मामले में केस में नामजद आरोपी मौलवी अब्दुल रहमान उर्फ नन्नी पर जिलाधिकारी ने एनएसए(राष्ट्र सुरक्षा कानून) की कार्रवाई के लिए फाइल पर हस्ताक्षर कर अनुमोदन कर दिया है। पुलिस ने उसे डासना जेल में तामील करा दिया है। अब अगले निर्णय तक वह जेल में ही रहेगा। अब्दुल रहमान संजयनगर सेक्टर-23 की जामा मस्जिद का मौलवी है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अब्दुल रहमान ने आठ जून को जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। इसके लिए उनसे आख्या मांगी गई थी लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी जमानत नहीं कराई गई। उसके खिलाफ अब एनएसए की कार्रवाई कराई गई है। यह फाइल अब शासन को भेजी जाएगी। जिसपर आगे का निर्णय शासन से होगा। अब्दुल रहमान पर गाजियाबाद के दो किशोरों के धर्मांतरण कराने का आरोप है। इनमें से एक किशोर ने काउंसलिंग के बाद अपने ही धर्म के रीति रिवाजों को अपना लिया था लेकिन राजनगर निवासी किशोर का एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराकर धर्मांतरण कराने के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed