फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   goons held builder hostage and tortured him for two hours urinated on him beat with sticks

Video में बिल्डर का दर्द: बदमाशों ने बंधक बनाकर दो घंटे दी यातनाएं, शरीर पर किया पेशाब; गुप्तांग पर मारे डंडे

Fri, 01 Aug 2025 10:27 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 10:27 PM IST
सार

आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने घायल बिल्डर को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। बिल्डर का आरोप है पुलिस ने पांच दिन बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन
goons held builder hostage and tortured him for two hours urinated on him beat with sticks
पीड़ित बिल्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ मार्ग स्थित मोदीपोन कॉलोनी में सात लोगों ने एक बिल्डर पवन कुमार को कमरे में बंधक बनाकर दो घंटे तक यातनाएं दीं। आरोपियों ने बिल्डर को कुर्सी से बांध दिया और तमंचा कनपटी पर रखकर उन्हें बुरी तरह पीटा। 

विज्ञापन

पांच दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की रिपोर्ट दर्ज
आरोपियों ने बिल्डर पवन कुमार के ऊपर पेशाब किया और गुप्तांग पर भी डंडों से वार किए। घटना की शिकायत करने पर आरोपियों ने बिल्डर को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पांच दिन बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख रुपये और पांच लाख के गहने ले गया था कर्मचारी
नगर की सुभाष विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति बिल्डर है। बिल्डर ने बताया कि उनके पास एक कर्मचारी काम करता है। आरोप है कि कर्मचारी ने 10 दिन पूर्व उनके कार्यालय से एक लाख रुपये की नकदी और पांच लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिए थे। बिल्डर ने चोरी की तहरीर कस्बा चौकी पर दी मगर पुलिस जांच के नाम पर टालती रही। 

विज्ञापन

मदद की बात कर बुलाया
इसी बीच आरोपी कर्मचारी गायब हो गया। बिल्डर ने बताया कि बीती 27 जुलाई को कर्मचारी के दोस्त ने कॉल की और चोरी के खुलासे में मदद करने की बात कहते हुए उन्हें मोदीपोन कॉलोनी बुलाया। 
 

कुर्सी पर बांधकर दो घंटे तक पीटा
आरोप है कि मोदीपोन कॉलोनी स्थित मकान में सात से अधिक आरोपियों ने तमंचे के बल पर उन्हें बंधक बना लिया और कुर्सी से बांधकर दो घंटें तक डंडों और बेल्ट से पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने बिल्डर पर पेशाब किया और उसके गुप्तांग पर भी वार किए। 

पुलिस का बयान
आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने घायल बिल्डर को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। बिल्डर का आरोप है पुलिस ने पांच दिन बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed