फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Goods worth lakhs stolen from flat in Shalimar Garden

Ghaziabad News: शालीमार गार्डन में फ्लैट से लाखों का सामान चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from flat in Shalimar Garden
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के दिलशाद एक्सटेंशन-2 निवासी त्रिलोक चंद के फ्लैट से चोरों ने लाखों की नकदी व गहने चोरी कर लिए। 14 दिसंबर की सुबह फ्लैट की खिड़की में लगीं सरिया काटकर शातिरों ने चोरी को अंजाम दिया। वारदात के दिन त्रिलोक चंद परिवार के साथ ससुराल गए हुए थे। साथी किरायेदार की सूचना पर चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए दो संदिग्धों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन


डीएलएफ के बी-वन में दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 24 में त्रिलोक चंद परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। वह मोबाइल नेटवर्किंग कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को वह परिवार के साथ तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आलमपुर जिरौली स्थित अपनी ससुराल गए थे। 14 दिसंबर की सुबह करीब चार बजे से छह बजे के बीच चोरों ने उनके फ्लैट की खिड़की में लगी सरिया काटी और घर खंगाल डाला। घर में रखी लोहे की अलमारी से तीन लाख रुपये की नकदी और करीब चार लाख रुपये से भी ज्यादा कीमत के गहने चोरी कर लिए। 15 दिसंबर की दोपहर करीब 12ः20 बजे पहली मंजिल पर रहने वाले मनीष के बेटे ने उन्हें सरिया टूटी होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही उन्होंने अपने भतीजे और छोटे बेटे को घर भेजा। दोनों जब घर के अंदर पहुंचे तब चोरी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि निर्माणाधीन मकान के लिए उन्होंने तीन लाख रखे थे। इसके अलावा जो गहने चोरी हुए हैं वह उन्होंने बेटी की शादी के लिए बनवाए थे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


चोरों ने लगाए 10 चक्कर, पिछले गेट से भागे
पीड़ित ने अपने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब देखी तो उसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। त्रिलोक चंद ने बताया कि उनकी चोरी के दौरान दो घंटे में संदिग्ध युवक मकान से बाहर आने के रास्ते पर करीब आठ-दस बार आते-जाते दिखाई दिए हैं। बताया कि मुख्य गेट से चोरों के भागने की फुटेज नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल से गार्ड नहीं, खुला रहता है गेट
दिलशाद एक्सेंटशन दो के डीएलएफ बी-वन के दो गेट हैं। मुख्य गेट से स्थानीय लोगों का आना जाना ज्यादा रहता है। वहीं सोसायटी के पिछले गेट से आवाजाही कम रहती है, लेकिन उसका छोटा हिस्सा 24 घंटे खुला रहता है। जानकारी देते हुए त्रिलोक चंद कहते हैं कि वहीं हैरान करने वाली बात है कि सोसायटी के गेट पर गार्ड की तैनाती पिछले करीब डेढ़ साल से नहीं है। उन्होंने चोरों के पिछले गेट से भागने की आशंका जताई है।


--वर्जन--
पीड़ित ने तहरीर दी है, थाना पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जो दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं, उनके चेहरे ढके हुए थे, फुटेज देखकर उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सलोनी अग्रवाल, एसीपी शालीमार गार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed