{"_id":"686ac99e30a79c095103f0e4","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-by-entering-showroom-through-roof-case-registered-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106503-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छत के रास्ते शोरूम में घुसकर लाखों की कीमत का सामान चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छत के रास्ते शोरूम में घुसकर लाखों की कीमत का सामान चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एमएम पीजी कॉलेज के सामने चोरों ने छत के रास्ते इलेक्ट्रिकल एंड फर्नीचर शोरूम में घुसकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
राजेन्द्र नगर कॉलोनी निवासी विशाल गर्ग का एमएम पीजी कॉलेज के सामने इलेक्ट्रिकल और स्टील फर्नीचर का शोरूम है। विशाल गर्ग के अनुसार सुबह उन्होंने शोरूम खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा मिला। आरोप है कि चोर छत के रास्ते सीढ़ी लगाकर शोरूम में दाखिल हुए और चार एलईडी, तीन छत के पंखे, चार जूसर मिक्सर समेत अन्य कई कीमती सामान चोरी कर ले गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।