{"_id":"6b09e7d5f6f4b06b1f044b03","slug":"goods-being-transported-in-passenger-buses-rules-being-blatantly-flouted-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-27204-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: यात्री बसों में माल ढुलाई, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: यात्री बसों में माल ढुलाई, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
विज्ञापन
साहिबाबाद। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए संचालित निजी बसें मालवाहक वाहनों की तरह इस्तेमाल की जा रही हैं। कौशांबी स्थित डॉ. बर्मन रोड से बनारस, लखनऊ, गोरखपुर और बिहार के दरभंगा, मुज्जफरपुर समेत लंबी दूरी के रूटों पर चलने वाली निजी बसों की छत पर कैरियर लगाकर बाइक और भारी सामान ढोया जा रहा है। यात्रियों से भरी बसों की छत पर इस तरह सामान लादना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। इसके बावजूद निजी बस संचालकों की ओर से नियमों की अनदेखी की जा रही है। शुक्रवार को अमर उजाला के लिए संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से की गई पड़ताल में निजी बसों में यात्रियों के साथ माल ढुलाई का चल रहा खेल सामने आया।
दोपहर करीब 12 बजे कौशांबी बस अड्डे के पीछे आनंद विहार के रास्ते पर लाइन से करीब दसों दुकाने लगी हैं। जो बसों में यात्रियों के सामान के साथ बाइक और भारी सामान तक लादा कर बिहार, झारखंड, कोलकाता और भुवनेश्वर पहुंचा रही है। मौके पर मौजूद बस संचालक से संवाद न्यूज एजेंसी की रिपोर्टर ने यात्री बनकर जानकारी ली। बातचीत में पता चला की आनंद विहार, कौशांबी से राज्यों के लिए संचालित बसों में भारी सामान भी लाद कर भेजा जा रहा है। दरभंगा के लिए एक यात्री का किराया 1400 रुपये और स्कूटी के लिए अलग से 3500 रुपये का भुगतान करना होगा, पैकेजिंग के 400 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, मुज्जफरपुर के लिए 1200 रुपये यात्री सीट का किराया और स्कूटी के लिए 3200 रुपये किराया तय है। बस संचालक मोहम्मद ने दावा किया कि 22 घंटे में बिहार के दरभंगा स्थित दिल्ली मोड़ पर पहुंचा दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
यूपी में छत पर सामान लदी बसों से हो चुके हैं कई हादसे
1. बांदा, अक्तूबर 2026: छत पर ऊंचाई तक सामान लदी बस हाइटेंशन लाइन से टकराई। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। परिवहन विभाग ने बस सीज कर दी।
2. कानपुर, मई 2026: बिल्हौर के पास ओवरलोड सामान लदी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए।
3. लखनऊ, जनवरी 2025: डालीगंज रेलवे पुलिया के नीचे ओवरलोड सामान लदी बस फंस गई। अचानक रुकने से पीछे चल रहे वाहन टकराने से बचे।
4. गोंडा, अप्रैल 2025: छत पर सामान लदी स्लीपर बस अचानक ब्रेक लगाने पर पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हुए।
5. बहराइच, सितंबर 2024: टूरिस्ट बस की छत से सामान उतारते समय एक व्यक्ति हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया।
-- -- -- --
ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष संदीप त्यागी के अनुसार, बस की छत पर भारी सामान रखने से तेज मोड़ पर बस के असंतुलित होने और पलटने का जोखिम बढ़ सकता है। अचानक ब्रेक लगने पर सामान खिसककर नीचे गिर सकता है। वहीं, सामान की मजबूत पैकिंग और बंधाई नहीं होने पर बाइक या अन्य भारी वस्तु सड़क पर गिरकर पीछे चल रहे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
-- -- --
यात्री बसों में माल ढुलाई के क्या हैं नियम?
बसों की छत पर कैरियर लगाना सामान ढोना नियमों के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित है। उत्तर प्रदेश में बसों में यात्रा करते समय प्रत्येक यात्री 20 किलोग्राम तक सामान निशुल्क ले जा सकता है, जबकि इससे अधिक वजन होने पर बुकिंग और शुल्क देना अनिवार्य है। एक बस में कुल 5 क्विंटल (500 किलोग्राम) से अधिक सामान नहीं ले जाया जा सकता।
-- -- -
बस की छत पर सामान ढोना पूरी तरह प्रतिबंधित है। दो महीने में 22 वाहनो का चालान किया गया और तीन को सीज किया गया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।
-आरटीओ प्रवर्तन, डाॅ. सियाराम वर्मा