{"_id":"6a95e62bce1fbfd5220e2576","slug":"gold-loan-amount-credited-to-account-cyber-fraudsters-siphoned-off-five-lakh-rupees-the-next-day-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-966440-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गोल्ड लोन की रकम खाते में आई, अगले दिन साइबर ठगों ने उड़ाए पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गोल्ड लोन की रकम खाते में आई, अगले दिन साइबर ठगों ने उड़ाए पांच लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शाहपुर बम्हेटा निवासी एक व्यक्ति के खाते में गोल्ड लोन की रकम आने के अगले ही दिन साइबर ठगों ने पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के बैंक ऑफ इंडिया खाते से दो अलग-अलग आईएमपीएस लेनदेन के जरिये दो और तीन लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर बम्हेटा निवासी महावीर सिंह यादव ने 27 जुलाई 2026 को बैंक से गोल्ड लोन लिया था। लोन की 4,99,410 रुपये की रकम उनके खाते में आई थी। इसके अगले दिन 28 जुलाई को खाते से बिना उनकी जानकारी के दो लेनदेन हुए।
पहले लेनदेन में आईएमपीएस के माध्यम से दो लाख रुपये और दूसरे में तीन लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। महावीर सिंह यादव का कहना है कि उन्होंने खाते से संबंधित कोई जानकारी या ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं किया था। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एडीसीपी अपराध ने बताया कि रकम जिन बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है, उनकी जांच की जा रही है। पुलिस लेनदेन से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाकर मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
-- --
बैंक खाते से दो दिन में 1.59 लाख रुपये ट्रांसफर
सिहानी गेट थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से दो दिन में 1.59 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित अखिल कुमार रस्तोगी ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत की थी। पुलिस ने अब मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि अखिल कुमार के खाते से आठ जून को 84 हजार और 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए। इसके अगले दिन नौ जून को 25 हजार रुपये की एक और निकासी हुई। पीड़ित ने 10 जून 2026 को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। एसीपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लेनदेन से जुड़े खातों और अन्य बिंदुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।