फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gold earrings disappeared from dead body in the ambulance in Ghaziabad

मर गई है मानवता: एम्बुलेंस में रखी लाश से सोने के कुंडल हुए गायब, बेटा बोला- उस वक्त गाड़ी में तीन...

Tue, 18 Jun 2024 11:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jun 2024 11:03 PM IST
सार

लोहिया नगर स्थित लाल क्वार्टर निवासी हिमांशु ने बताया कि उनकी मां चमनवती बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती हो गई थी। तीन जून को उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Gold earrings disappeared from dead body in the ambulance in Ghaziabad
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में एंबुलेंस में रखी महिला की लाश से कुंडल चोरी होने की घटना सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि कुंडल एम्बुलेंस में कार्यरत तीन कर्मचारियों ने चोरी किए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिवार पिछले दो सप्ताह से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन कार्रवाई अभी तक नहीं हो सकी है। अब परिवार ने पुलिस आयुक्त से मिलने की बात कही है।

विज्ञापन

लोहिया नगर स्थित लाल क्वार्टर निवासी हिमांशु ने बताया कि उनकी मां चमनवती बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती हो गई थी। तीन जून को उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके शव को घर लाने की तैयारी की गई। इसके लिए अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस से मदद मांगी गई। शव को एंबुलेंस में रख दिया गया। तब तक उनकी मां के कानों में कुंडल थे लेकिन जब शव को घर पर उताराया तो कानों में कुंडल नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह शिकायत तभी स्थानीय चौकी पर तैनात दरोगा से की थी तो उन्होंने मामले में कार्यवाही करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप है कि एंबुलेंस में उस वक्त तीन कर्मचारी मौजूद थे जिन्होंने उनकी मां के कानों से कुंडल निकाल लिए। 

विज्ञापन

हिमांशु ने बताया कि वह थाने और अधिकारियों के पास चक्कर लगा लगाकर थक गए हैं। इस मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से करेंगे। इस बारे में डीसीपी नगर कुमार ज्ञानञ्य सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि इस तरह का मामला है तो रिपोर्ट दर्ज करा कर मामले की तह तक पहुंचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed