फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gold chain stolen from groom's uncle's neck during wedding ceremony

Ghaziabad News: शादी समारोह में दूल्हे के चाचा के गले से सोने की चेन चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Gold chain stolen from groom's uncle's neck during wedding ceremony
मोदीनगर/गाजियाबाद। सोने की चेन पर चोरों और लुटेरों की नजर लग गई है। मोदीनगर में शादी समारोह में रिश्ते में दूल्हे के चाचा के गले से सोने की चेन चोरों ने उड़ा दी। वहीं, वेवसिटी क्षेत्र में दूल्हे के भाई से बदमाशों से सोने की चेन लूट ली। राजनगर एकसटेंशन में भी चोरों ने सोने की चेन की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इन घटनाओं से पुलिस की सुरक्षा के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित गगन विहार एक्सटेंशन निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह रिश्ते के भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने मोदीनगर के हनुमानपुरी कॉलोनी में आए थे। गर्मी की वजह से वह रिसेप्शन हॉल में कूलर के सामने कुछ देर के लिए खड़े हो गए। कुछ अन्य युवक भी उनके आसपास खड़े हो गए। युवकों ने चारों तरफ से उन्हें घेर लिया। कुछ देर बाद उनके गले से चेन गायब मिली। महेंद्र ने शनिवार को थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। एसीपी ने बताया कि समारोह स्थल के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

नंदग्राम और वेव सिटी क्षेत्र थाना में दो युवकों से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। वेव सिटी क्षेत्र में दूल्हे के भाई भारत कुमार के साथ बदमाशों ने वारदात की। भारत कुमार का कहना है कि 11 जुलाई की रात करीब पौने 10 बजे जेपीएस गार्डन के बाहर खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर ले गए। बुलंदशहर के सिकंदराबाद के गांव मुरादाबाद निवासी भारत कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 11 जुलाई को उनके छोटे भाई की शादी थी। इसी दौरान वह फार्म हाउस के बाहर खड़े थे तभी पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। उनकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी ऐसे में वह कुछ समझ नहीं पाए। मामले में उन्होंने वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी का कहना है कि मामले में लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन की राज गार्डन सिटी निवासी प्रतीक कुमार का कहना है कि आठ जुलाई की शाम वह मंदिर से घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से स्पोर्टस बाइक पर दो बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। बदमाशों ने काले रंग के हेलमेट पहने थे। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के निकलवाकर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed