{"_id":"582201a54f1c1bf77eb38cc0","slug":"glass-gate-crossings-to-13-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":" क्रासिंग्स ग्लास गेट पर 13 को चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रासिंग्स ग्लास गेट पर 13 को चक्का जाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। लंबे समय से मांगें पूरी न होने से नाराज क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के रेजिडेंट्स13 नवंबर को क्रासिंग्स ग्लास गेट पर चक्का जाम करेंगे। मांगें नहीं मानी गईं तो यूपी विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
क्रासिंग्स से नोएडा के लिए बनी सड़क जो शाहबेरी गांव की ओर से है, लंबे अर्से से क्षतिग्रस्त है। इसकी वजह से आये दिन न केवल दुर्घटनाएं होती हैं बल्कि लोगों को जाम से भी जूझना होता है।
विज्ञापन
रेजिडेंट्स इस सड़क के निर्माण की मांग जीडीए वीसी, डीएम के साथ ही कई बार विधायक और अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों से कर चुकेहैं। वहीं आवासीय इलाके से कार्बन फैक्ट्री हटाने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन
क्रासिंग्स रेजिडेंटस संजय झा ने बताया कि अपनी इन दो मुख्य मांगों को लेकर लोग 13 नवंबर को क्रासिंग्स रिपब्लिक के ग्लास गेट पर चक्का जाम करेंगे। उनकी मांगें नहीं मानी गई तो यूपी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
क्या बोले नगर विधायक
‘मैं पिछले दिनों क्रोमा पदाधिकारियों के साथ इस समस्या पर जीडीए वीसी से मिला था। मेरी वार्ता पर जीडीए वीसी द्वारा सड़क बनाने के आदेश भी जारी किए गए हैं। अब कुछ भी काम होने में समय लगता है, हमारे वश में तो है नहीं कि हम रोड बनवाएं। प्रशासन-शासन केजरिए ही हम काम करा सकते हैं। मैं अपना पूरा प्रयास कर रहा हूं, बावजूद इसके यदि कोई विरोध अथवा प्रदर्शन करना चाहे तो यह उनकी अपनी स्वेच्छा है।’ सुरेश बंसल, विधायक