{"_id":"66fb2ddbbc84edc9db03aec4","slug":"given-for-liking-10-ads-120-rupees-cheated-190-lakhs-ghaziabad-news-c-30-noi1096-478635-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 10 विज्ञापन लाइक करने पर दिए \n120 रुपये, ठग लिए 1.90 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 10 विज्ञापन लाइक करने पर दिए 120 रुपये, ठग लिए 1.90 लाख
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की रहने वाली नीतू शर्मा से साइबर अपराधियों ने टास्क पूरा करने पर कमाई का लालच देकर 1.90 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने उन्हें पहले 10 विज्ञापन लाइक करने पर 120 रुपये देकर जाल में फंसाया। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से रुपये निवेश कराकर ठगी की।
नीतू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने उन्हें विज्ञापन लाइक करने पर कमाई का झांसा दिया। शुरुआत में उन्हें 10 विज्ञापन लाइक करने पर 120 रुपये मिले। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर एक हजार रुपये निवेश कराए। बाद में टास्क करने के लिए चार हजार रुपये लिए। उन्होंने टास्क पूरे किए लेकिन रकम नहीं मिली।
निवेश की गई रकम को वापस देने के नाम पर शातिरों ने उनसे अलग-अलग खातों में 1.90 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी रकम नहीं मिली तो ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।