फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   girls on insistence of living together like husband and wife in ghaziabad

यूपी: पति-पत्नी की तरह साथ रहने की जिद पर अड़ीं युवतियां, ये अनोखी बात सुनकर पुलिस भी हैरान

Thu, 04 Feb 2021 08:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Feb 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
girls on insistence of living together like husband and wife in ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके से दो माह से लापता दो युवतियों को पुलिस ने बुधवार को हरिद्वार से बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद दोनों युवतियों ने दो टूक कहा कि वह पति-पत्नी की तरह एक साथ रहेंगी। उनकी बात सुनकर पुलिस भी चौंक गई। 
विज्ञापन


परिजनों द्वारा समझाने के बाद भी युवतियां अपने फैसले पर अडिग रहीं। पुलिस का कहना है कि कोर्ट में युवतियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। दिसंबर 2020 में नंदग्राम निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के गायब होने की रिपोर्ट सिहानी गेट थाने में दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


आरोप था कि सिहानी गांव निवासी एक युवती उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की तो पता चला कि दोनों युवतियों की मुलाकात एक अस्पताल में हॉस्टल में हुई थी। आरोपी युवती अस्पताल में नर्स है। जबकि पीड़ित व्यक्ति की बेटी वहां साफ-सफाई करने जाती थी। दोनों में काफी मेलजोल हो गया। दोनों हॉस्टल में अकसर मिलती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों द्वारा शादी तय करने पर उठाया कदम
केस दर्ज कराने के बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। बीते जनवरी माह में वह उसकी शादी करने वाले थे कि इससे पूर्व ही आरोपी युवती उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियां हरिद्वार में रह रही थीं। वहां वह किसी फैक्टरी में काम करने लगी थीं। पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों के परिजनों को उनकी बरामदगी की सूचना दे दी गई है।

उक्त मामले की जांच नंदग्राम चौकी पुलिस कर रही थी। अब नंदग्राम थाना बन चुका है। लिहाजा, युवतियों को वहीं भेजा गया है। कोर्ट में दोनों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। कोर्ट के आदेश पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - कृष्ण गोपाल शर्मा, एसएचओ सिहानी गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed