फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl students wrote a letter with blood to Chief Minister Yogi who were molested by principal in Ghaziabad

CM को खून से लिखा खत: बाबा जी... हम सब आपकी बिटिया, हमें न्याय दीजिए; छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं की चिट्ठी

Tue, 29 Aug 2023 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Aug 2023 11:12 AM IST
सार

गाजियाबाद में प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम अपने खून से खत लिखा है। छात्राओं ने लिखा है, बाबा जी... हम सब आपकी बिटिया हैं, हमें न्याय दीजिए।

विज्ञापन
Girl students wrote a letter with blood to Chief Minister Yogi who were molested by principal in Ghaziabad
छात्राओं ने लिखा खून से लिखा खत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली वेव सिटी थाना क्षेत्र के एक स्कूल की छात्राओं ने सोमवार को सीएम योगी के नाम अपने खून से खत लिखा। इसमें सीएम से आरोपी प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की गई है। छात्राओं ने लिखा है, बाबा जी... हम सब आपकी बिटिया हैं, हमें न्याय दीजिए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य के खिलाफ वेव सिटी थाने में रिपोर्ट 21 अगस्त को दर्ज कराई गई थी। जब पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो उनके परिजन स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य ने उनके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसमें आरोप है कि उन्होंने स्कूल में घुसकर उनकी पिटाई की और उनका सिर फोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने केस तो दोनों ओर से दर्ज कर लिए, लेकिन छेड़छाड़ के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं की है। गांव के लोग और छात्राएं प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। चार पन्नों के खत में छात्राओं ने लिखा है कि प्रधानाचार्य रोज किसी न किसी छात्रा को अपने दफ्तर में बुलाकर छेड़खानी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस मामले में गांव में पंचायत भी हो चुकी है। इसमें प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी थी। छात्राएं थाने जाकर प्रदर्शन भी कर चुकी हैं। छात्राओं की मांग है कि मुख्यमंत्री उन्हें मिलने के लिए समय दें, वे अपनी बात बताना चाहती हैं।

स्कूल आने से किया मना
छात्राओं का आरोप है कि प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद स्कूल के प्रबंधक नाराज हो गए हैं। उन्होंने उनसे स्कूल आने के लिए मना कर दिया है। कह रहे हैं, तुम्हारी जिंदगी खराब हो जाएगी। पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है। वे शिकायत लेकर गए तो एक अधिकारी ने चार घंटे थाने में बिठाकर रखा। उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

प्रधानाचार्य राजीव पांडे छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

वेव सिटी थाना पुलिस ने अब विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव पांडे को छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed