फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   girl student committed suicide after fail in two subjects of intermediate examination in Khurja

पिता के बाद बेटी भी छोड़ गई दुनिया: यूपी बोर्ड रिजल्ट देख टूट गई अंजली, हिंदी में 30; सोसोलॉजी में आए 15 नंबर

Sat, 26 Apr 2025 07:27 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 07:27 PM IST
सार

अंजली ने बताया कि वह फेल हो गई और कमरे में चले गई। बहन को परेशान देख कर तनिष्क कमरे से बाहर आ गया और उससे ज्यादा सवाल नहीं किए। शाम चार बजे करीब कमरे के अंदर से अंजली की चीख सुनाई दी। 

विज्ञापन
girl student committed suicide after fail in two subjects of intermediate examination in Khurja
छात्रा अंजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी और समाज शास्त्र विषय में फेल होने पर इंटरमीडिएट की छात्रा अंजली (17) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। घर में सबसे बड़ी होने के कारण काम और जिम्मेदारी का बोझ भी था। बताया गया कि करीब तीन माह पूर्व अंजली के पिता की भी कैंसर बीमारी से जूझते हुए मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

रिजल्ट को लेकर उत्साहित थी अंजली
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के इब्राहिमपुर जुनेदपुर उर्फ मौजपुर गांव निवासी 17 वर्षीय अंजली खुर्जा के महादेवी अयोध्या नाथ कन्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। अंजली के भाई तनिष्क ने बताया कि शुक्रवार को इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आने वाला था, जिसको लेकर अंजली काफी उत्साहित थी। दोपहर को अंजली अपनी सहेलियों के साथ दुकान पर रिजल्ट देखने चली गई थी। दोपहर करीब दो बजे घर में रोते हुए आई। मां घर पर नहीं थी, तो भाई ने उससे रोने का कारण पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सल्फास की गोलियां खाकर दी जान
अंजली ने बताया कि वह फेल हो गई और कमरे में चले गई। बहन को परेशान देख कर तनिष्क कमरे से बाहर आ गया और उससे ज्यादा सवाल नहीं किए। शाम चार बजे करीब कमरे के अंदर से अंजली की चीख सुनाई दी। तनिष्क कमरे में भागा तो वह तड़प रही थी और कमरे में रखी गेहूं टंकी के पास सल्फास की कुछ गोली पड़ी थी। तनिष्क ने आस-पास लोगों को आवाज लगाई। कुछ देर बाद मां शीला भी घर आ गई। परिजन अंजली को पहले जेवर मार्ग स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। जहां पर शाम तक उसकी तबीयत ठीक नहीं हो सकी।

विज्ञापन

हिंदी में 30 और समाज शास्त्र में आए थे 15 नंबर
इसके बाद उसको कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उपचार के दौरान अंजली ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई नहीं करने को लेकर पुलिस को पत्र सौंपा। शनिवार दोपहर को गमगीन माहौल में अंजली का अंतिम संस्कार किया गया। मां शीला देवी ने बताया कि अंजली के हिंदी विषय में 30 और समाज शास्त्र में 15 नंबर आए थे। दोनों विषय में फेल होने के कारण वह परेशान हो गई थी और सल्फास की गोली का सेवन कर लिया।

पिता की मौत के बाद से परेशान रहने लगी थी अंजली
अंजली के पिता उमेश की 11 जनवरी को कैंसर से मौत हो गई थी। चाचा कालू ने बताया कि पिता की मौत के बाद से अंजली काफी परेशान रहने लगी थी। पिता की मौत के अवसाद के कारण फरवरी में हुई बोर्ड परीक्षा ठीक से नहीं दे सकी। घर में उससे छोटा भाई तनिष्क और बहन वाणी है। तीनों भाई-बहन में सबसे बड़ी होने के कारण घर में काम और भविष्य की भी जिम्मेदारी थी।

परीक्षा तो आती रहती हैं, लेकिन जीवन अनमोल है
यह स्कूल परिवार के लिए दुख की घटना है। इस तरह से बच्चों को हताश नहीं होना चाहिए। पहले भी कुछ बच्चों के कम अंक आए हैं और वह फेल हुए हैं, लेकिन, उन्होंने फिर से परिश्रम किया तो वह बेहतर अंक से उत्तीर्ण हुए हैं। बच्चों से अपील की गई है कि वह कम अंक को अंतिम लक्ष्य नहीं समझें। परीक्षा तो आती रहती हैं, लेकिन जीवन अनमोल है। - ट्विंकल , प्रधानाचार्या, महादेवी अयोध्या नाथ कन्या इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed