{"_id":"6797dbf775b2cfe3e30ec14a","slug":"girl-stopped-on-the-way-and-molested-case-registered-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-561261-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रास्ते में रोककर युवती से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रास्ते में रोककर युवती से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम क्षेत्र के गांव की युवती को रास्ते में रोककर कार सवारों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की।
युवती ने बताया कि वह 24 जनवरी की शाम को दिल्ली से ड्यूटी करने के बाद घर लौट रही थीं। शाम साढ़े सात बजे के आसपास वह जैसे ही गांव के मुख्य रास्ते पर पहुंची तो उनको कार सवारों ने रोक लिया। एक आरोपी नीचे उतरा और उसने उनके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद लवी त्यागी और बाबा त्यागी के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती के बयान दर्ज कराए गए हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।