फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl s father made shocking revelations in case of suicide of a girl who was a victim of religious conversion

धर्मांतरण का शिकार युवती के पिता के खुलासे: ऑनलाइन नमाज पढ़ने की ट्रेनिंग दी, ड्रग से किया काबू; पढ़ें चैटिंग

Thu, 19 Dec 2024 03:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Dec 2024 03:43 PM IST
सार

UP Crime News Today: युवती के पिता ने बताया कि बेटी फराज से शादी करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार थी। फराज ने धर्म परिवर्तन की शर्त इसलिए रखी भी ताकि वह इनकार कर दे, लेकिन वह राजी हो गई।

विज्ञापन
Girl s father made shocking revelations in case of suicide of a girl who was a victim of religious conversion
धर्मांतरण के जाल में फंसकर युवती ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फराज अथर ने युवती को नशे की ड्रग देकर अपने वश में कर लिया था। युवती ड्रग की आदी हो गई थी। ड्रग लेने के बाद फराज जो भी कहता, वो करने के लिए राजी हो जाती। युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को नमाज पढ़ते देख लिया था। पूछने पर उसने बताया था कि वह धर्म परिवर्तन कर चुकी है।

विज्ञापन

पिता ने पुलिस को बताया कि फराज ने उनकी बेटी को नमाज पढ़ने और मुस्लिम रीति-रिवाज का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलाया था। प्रशिक्षण के बाद वह पांचों वक्त की नमाज पढ़ने लगी थी। परिवार वालों के विरोध के बावजूद बुर्का पहनती थी। उसके कमरे से कुरान और हदीस की किताबें मिली हैं। उसकी डायरी में भी लिखा है कि उसने धर्म बदल लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फराज ने उसे काट्सएप ग्रुप में शामिल करा दिया था। इस ग्रुप में उसे मुस्लिम रीति-रिवाज की जानकारी दी जाती थी। युवती के पिता ने बताया कि बेटी फराज से शादी करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार थी। फराज ने धर्म परिवर्तन की शर्त इसलिए रखी भी ताकि वह इनकार कर दे, लेकिन वह राजी हो गई। युवती के पिता ने बताया कि फराज ने सगाई के बाद ही संपत्ति की मांग करनी शुरू कर दी थी। वह बेटी के हिस्से की संपत्ति को दहेज में मांग रहा था। संपत्ति नहीं मिली तो उसने बात करना बंद कर दिया। अगर संपत्ति मिल जाती तो वह उसे बेचकर शादी किए बगैर ही भाग जाता। अगर वह धोखा देकर न भागता तो बेटी की खुशी की खातिर यह अपनी संपत्ति उसे दे देते।

विज्ञापन

तुम धोखेबाज हो... मैंने तुम पर भरोसा किया 
युवती के मोबाइल फोन से पुलिस को उसके और फराज के बीच की कई चैटिंग मिली हैं। इसे पुलिस कोर्ट के सामने साक्ष्य के रूप में रखेगी। चैटिंग से पता चलता है कि युवती रोज ही ड्रग लेने लगी थी। यह फराज की धोखेबाजी को भी समझ गई थी।

दोनों के बीच की चैटिंग के अंश
युवती : मुझे नींद नहीं आ रही है, ड्रग का इंतजाम करो। फराज: कल व्यवस्था हो जाएगी। मुझे परेशान मत करो। युवती : तुम धोखेबाज हो, मैंने तुम पर भरोसा करके गलत किया। फराज : सोने का टाइम है, सो जाओ, बाकी सब बात सुबह कर लेंगे।

युवती : मैंने नमाज पढ़ना और सजदा करना सीख लिया है। 
फराज: अच्छी बात है, सारे स्टेप्स अच्छे से समझ लो। युवती: समझ लिए है, सबकी प्रेक्टिस कर रही हूं, सब ठीक है।

युवती: मैंने अपने पापा को मना लिया है। शादी में तुम क्या पहनोंगे। फराज: तय कर लेंगे। सब हो जाएगा। जल्दी किस बात की है। युवती : अपनी बहन और भाई के लिए भी देख लो.. क्या पहनना है। फराज: जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं। समय पर सब हो जाएगा।

फराज: तुमने मुझसे कुछ छिपाय है, तुम्हारे किसी और से भी संबंध हैं। युवती : तुम मुझ पर गलत इल्जाम लगा रहे हो, तुम मुझे भोखा दे रहे हो। फराज: कोई बात नहीं, बाद में बात करेंगे। युवती : मैंने बहुत बड़ी गलती की तुम पर भरोसा करके।

यह है मामला
गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में 11 दिसंबर को युवती के आत्मदाह के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिल्ली के शाहदरा निवासी फराज अथर को गिरफ्तार कर लिया। आत्मदाह करने से पहले युवती ने फराज को 120 बार कॉल की। लेकिन फराज ने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद युवती ने वॉइस रिकॉर्डिंग भेज कर कहा कि मेरे पास अब कोई चारा नहीं है। मेरी गलती थी कि मैं तुम पर भरोसा किया और तुमने मुझे धोखा दिया.... इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं।

इसके बावजूद भी फराज ने पलट कर युवती को कोई जवाब नहीं दिया। जांच में पता चला है कि 5 दिसंबर को युवती और फराज की शादी तय हुई थी। नवंबर में ही दोनों की सगाई भी नामचीन होटल में हुई थी इसमें दोनों के परिवार के लोग शामिल हुए थे। छानबीन में सामने आया है कि वह चार माह की गर्भवती थी। सभी तैयारी होने के बाद शादी से मना करने पर ही युवती तनाव में आ गई और उसने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया।

युवती के पिता की संपत्ति पर थी आरोपी फराज की नजर
फराज अथर की निगाह युवती के पिता के नाम 20 करोड़ की संपत्ति पर थी। युवती को अपने वश में करने के लिए वह दो साल से युवती को ड्रग्स देने लगा था। पुलिस को युवती के कमरे से कुरान, हदीस और युवती की डायरी मिली है। जिसमें धर्मांतरण से लेकर नमाज पढ़ने और मुस्लिम रीति-रिवाज के बारे में जानकारी दी गई है। डीसीपी नगर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती और फराज की मुलाकात करीब 5 साल पहले दोस्त की शादी में हुई थी। इसके बाद दोनों के नंबर आदान-प्रदान हो गए। दोनों बातचीत करने लगे। नजदीकी बढ़ गई तो फराज ने युवती से शादी करने की बात कही।

2021 में होनी थी शादी
2021 में शादी होनी तय हुई थी। तब युवती गर्भवती हो गई थी। उस समय भी फराज ने परिवार की कुछ जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद शादी करने की बात कही थी। इसके बाद युवती का गर्भपात करा दिया गया था। तभी फराज को यह पता चला था कि युवती के पिता के नाम 20 करोड़ की संपत्ति है। इसके बाद उसने युवती से पैसे की मांग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed