फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl raped after luring her to become a model

Ghaziabad News: मॉडल बनाने का लालच देकर युवती से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Girl raped after luring her to become a model
गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती को मॉडल बनाने का लालच देकर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से रुपये मांगने लगा। मामले में युवती ने महिला आयोग में गुहार लगाई। महिला आयोग के दखल पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। युवती ने बताया कि 2019 में उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से एक युवक से हुई थी। वह यूट्यूब पर वीडियो बनाने का काम करता था। युवक ने शूटिंग के लिए मॉडल की आवश्यकता बताई और बदले में अच्छी कमाई का लालच दिया। आरोपी ने इसी बहाने से उनसे नजदीकी बना ली और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने उनकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर सालों तक दुष्कर्म करता रहा। शूटिंग का काम करने के बदले उनको कुछ भी नहीं मिला। मामले में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी ने कई बार उनसे रुपये भी वसूले। इसके बाद उन्होंने महिला आयोग में शिकायत दी। महिला आयोग के दखल पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि युवती ने पहले भी आरोपी रोहताश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, सूचना प्रौद्योगिकी की धारा 64 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका मुकदमा चल रहा है। मामले में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed