{"_id":"636a8de3617ef62e9c721aa8","slug":"girl-killed-father-along-with-lover-and-mother-in-ghaziabad-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: प्रेमी के साथ मिलकर ठिकाने लगाया था पिता का शव, मां को पीटने पर कर दी थी हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: प्रेमी के साथ मिलकर ठिकाने लगाया था पिता का शव, मां को पीटने पर कर दी थी हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार
Tue, 08 Nov 2022 10:42 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:42 PM IST
सार
आरोपी अमन ने बताया कि इसके बाद दोनों ने मिलकर सराफ को छत से नीचे उतारा और कार में शव रखकर कमला नेहरूनगर पहुंच गए। शव को कार में ही छोड़कर अमन के साथ पैदल वापस घर लौटी। घर पर खून के धब्बे साफ करने के साथ झूठी कहानी रची।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजयनगर सेक्टर-23 में तीन सितंबर की रात मां को पीटने पर 16 साल की बेटी ने पिता अमित वर्मा के सिर पर बट्टा मारकर जान लेने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी बेटी ने अपने प्रेमी अमन के साथ मिलकर बदहवास हालत में पड़े पिता को जान से मारा।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि उसके बाद शव को सीढ़ियों से नीचे उतारकर कार में रख कमला नेहरूनगर के जंगल में छोड़ा था। जांच में अमन का नाम सामने आने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने आरोपी अमन को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस आरोपी मां और बेटी को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी मुन्नेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गौतमबुद्धनगर के कासना का निवासी अमन है। अमन मृतक अमित वर्मा की बेटी का दोस्त है और बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। अमन ने पूछताछ में बताया कि उनकी दोस्ती एक साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। सराफ की बेटी ने उसे अपने पिता के अत्याचारों के बारे में बताया था। अमन ने बताया कि उसकी दोस्त के पास उसकी कुछ फोटो थी।
विज्ञापन
उसने बताया कि तीन सितंबर की रात उसने फोन कर उसे घर बुलाया था। मना करने पर उसने फोटो उसकी मां को दिखाने की धमकी दी। डर में अमन सराफ के घर पहुंच गया, जहां उसने सराफ को खून में लथपथ देखा। किशोरी ने अमन को पूरी कहानी बताई और बेहोशी की हालत में पड़े अपने पिता के सिर में अमन के साथ मिलकर बट्टे मारे और जान से मार दिया।
उसने बताया कि इसके बाद दोनों ने मिलकर सराफ को छत से नीचे उतारा और कार में शव रखकर कमला नेहरूनगर पहुंच गए। शव को कार में ही छोड़कर अमन के साथ पैदल वापस घर लौटी। घर पर खून के धब्बे साफ करने के साथ झूठी कहानी रची। चार सितंबर की सुबह शव मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल और घर की जांच कर मामले का पर्दाफाश कर मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमन का नाम सामने आया।