{"_id":"671d56fd4c674851990674a4","slug":"girl-gang-raped-on-the-pretext-of-marriage-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-497498-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के दोस्त ने युवती को शादी करने का झांसा देकर विश्वास में लिया इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अपने दोस्त को बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में 15 सितंबर को युवती ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि 15 सितंबर को एक युवती ने शिकायत दी कि अशरफ उसके गांव का रहने वाला है। उसने उसके साथ शादी करने की बात कहकर जाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाए। मामले मेें पुलिस ने बिहार निवासी मोहम्मद नसीम आलम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नसीम आलम ने बताया कि उसके दोस्त अशरफ ने एक युवती से दोस्ती कर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसने भी युवती के साथ संबंध बनाए। एसीपी ने बताया कि मामले को सामूहिक दुष्कर्म की धारा में तरमीम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।