फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl dies due to quack treatment

Ghaziabad News: झोलाछाप के इलाज से बच्ची की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to quack treatment
गाजियाबाद। झोलाछाप के इलाज से हालत बिगड़ने के बाद छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। 29 नवंबर को भी झोलाछाप के इलाज से ठेकेदार की मौत हो गई थी। ठेकेदार के परिजनों ने खोड़ा थाने में झोलाछाप के खिलाफ शिकायत की है, उसके बाद से वह दुकान बंद कर फरार है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं बता रही है।
विज्ञापन

सीएमओ स्तर से झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई और निगरानी के लिए दो नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं, लेकिन दोनों नोडल की कार्रवाई नोटिस देने और उसके निस्तारण तक ही सीमित रहती है। एमएमजी अस्पताल में शुक्रवार दोपहर 6 माह की बच्ची को मृत अवस्था में लाया गया था। कैला खेड़ा के चमन कॉलोनी में रहने वाली बच्ची जन्नत को बुखार होने पर घर के पास में ही झोलाछाप से दवाई ली थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने बच्ची को काफी दिनों तक गलत दवा दी, आराम नहीं होने पर उसकी स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती गई और बाद में मौत हो गई। 29 नवंबर को लोकप्रिय विहार कॉलोनी निवासी इरफान अली की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed