{"_id":"650c92d65d6c6cbb080e5547","slug":"girl-cheats-nine-lakh-rupees-from-young-man-after-befriending-him-on-marriage-app-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2547-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी के एप पर दोस्ती कर युवक से नौ लाख रुपये ठग ले गई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी के एप पर दोस्ती कर युवक से नौ लाख रुपये ठग ले गई युवती
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-2सी में युवक को शादी के एप पर युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि युवती ने शादी से पहले युवक को जल्दी अमीर बनने का लालच दिया। उसके क्रिप्टो व्यापार में रकम निवेश कराकर नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। इंदिरापुरम पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज किया है। साइबर सेल टीम टेलीग्राम आईडी और नंबर से जांच कर रही है।
वसुंधरा के आशीष भाटिया ने शिकायत दी कि 22 मार्च को मैट्रिमोनियल आईडी पर लावन्या नाम की युवती से दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों तक बातचीत होने के बाद युवती ने उन्हें जल्दी अमीर बनने का लालच दिया। योजना के तहत उन्हें बातों में फंसाकर ब्लेस्कोइन्स नामक प्लेटफार्म पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इसमें क्रिप्टो व्यापार में जल्द से जल्द अधिक रकम कमाने का तरीका बताया। उनका आरोप है कि युवती ने उनके व्हाट्सएप पर 30 मार्च को एक खाते की जानकारी भेजी और उसमें 47 हजार 500 रुपये निवेश के नाम पर जमा करवा लिए। छह अप्रैल को दूसरे बैंक खाते में दो लाख 37 हजार 500 रुपये दोबारा से इतनी ही रकम तीसरे खाते में ट्रांसफर करा ली। जब उन्होंने टास्क पूरे कर निवेश और मुनाफे की रकम मांगी तो युवती ने उन्हें और रकम जमा कराने की शर्त रख दी। पांच छह बैंक खातों में नौ लाख ढाई हजार रुपये जमा कराने के बाद शातिर ने फोन और टेलीग्राम एप बंद कर दिया। ठगी का पता चलने पर आशीष ने तुरंत साइबर सेल और इंदिरापुरम पुलिस को शिकायत दी।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि टेलीग्राम आईडी, बैंक खाते और फोन नंबर की टीम अलग-अलग जांच कर रही है। ठगी करने वाली का जल्द पता मिलने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।