फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gift received by judges, the opening 60 quarters

जजों को मिली सौगात, 60 आवासों का हुआ उद्घाटन

Sat, 28 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 28 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gift received by judges, the opening 60 quarters
अन्य - फोटो : अमर उजाला
पांच साल के लंबे इंतजार के बाद आखिर जजों के लिए बनाए गए दो टावर पूरे हो ही गए। 60 फ्लैट्स वाले इन दोनों टावरों का उद्घाटन करने शुक्रवार को चीफ जस्टिस इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति गाजियाबाद पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों का यह काफिला कोर्ट परिसर पहुंचा। वहां भी दो लिफ्ट, तीन लगेज स्कैनर और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिलीप बाबा साहब भोंसले, सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति अशोक भूषण, राजेश कुमार अग्रवाल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश विमलेश कुमार शुक्ला, लखनऊ बेंच के न्यायाधीश शबीबुल हसनैन अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे कोर्ट परिसर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट एवं सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीशों ने कोर्ट परिसर में लिफ्ट, लगेज स्कैनर और सीसीटीवी कंट्रोल रूम के उद्घाटन करने के पश्चात परिसर में ही कल्पतरु के 6 पौधे भी लगाए।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिलीप बाबा साहब भोंसले का कहना था कि गाजियाबाद कोर्ट में वादकारियों को सुविधाएं दिए जाने के चलते यहां न केवल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, बल्कि उन्हें लिफ्ट की सौगात दी गई है।

 बाद में जजों का यह काफिला जीटी रोड मॉडल टाउन पहुंचा। यहां चार मंजिल और ग्यारह मंजिल के दो टावर में 60 आवास बनाए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश अशोक भूषण ने इन आवासों का उद्घाटन किया।

जनपद न्यायाधीश रामकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि इन आवासों को जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग शाखा ने तैयार किया है। 49.72 करोड़ की लागत से बनी जजों की यह बहुमंजिला सोसायटी प्रदेश भर में पहली बार गाजियाबाद में ही बनी है।

इसमें प्रत्येक फ्लैट में 3 बेडरूम, एक लॉबी, एक ड्राइंगरूम, एक स्टडी रूम के अलावा एक सर्वेंट रूम भी है। प्रत्येक फ्लैट में 5 टायलेट और बाथरूम हैं। 2012 में इन फ्लैट का कार्य शुरू हुआ था।


उद्घाटन कार्यक्रम के इस अवसर पर डीएम निधि केसरवानी, एसएसपी दीपक कुमार, सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी, सीजेएम अरविंद यादव, कोर्ट मैनेजर मनोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed