फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सोशल मीडिया पर हुक्का बार के दो वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
सोशल मीडिया पर हुक्का बार के दो वीडियो वायरल
विज्ञापन

इंदिरापुरम। सोशल मीडिया पर एक बार फिर प्रशासन, आबकारी अधिकारी और इंदिरापुरम पुलिस के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। इसमें 18 वर्ष और उससे कम उम्र के बच्चे हुक्के से धुआं निकालकर छल्ला बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में किशोरों के साथ एक युवती भी नशा कर रही है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
वायरल वीडियो में इंस्टाग्राम पर एक कैफे के नाम पर बने अकाउंट में युवक हुक्के से नशा कर धुआं उड़ाता दिख रहा है। उसके पीछे बॉलीवुड गाना बजाया जा रहा है। वीडियो को 1572 लोगों ने देखा और कई लोगों ने शेयर भी किया। दूसरी वीडियो में एक युवक ने अपने व्यक्तिगत अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया हुआ है। इसमें उसके साथ युवती भी शामिल है। सोफे पर बैठा युवक सबसे पहले हुक्का से नशा करता है और फिर बाद में युवती उसके हाथ से हुक्का लेकर हवा में धुआं उड़ाती है। वायरल वीडियो इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के न्यायखंड और वसुंधरा इलाके का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस मामले की जानकारी होने पर जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पहले भी वीडियो हो चुका वायरल
बीते वर्ष क्रिसमस के मौके पर कौशांबी थाना क्षेत्र के एंजल मेगा मॉल से एक हुक्का बार का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कई युवक मदिरा के साथ हुक्के से नशा कर रहे थे। इस मामले में संज्ञान लेकर आबकारी विभाग के अधिकारी राकेश सिंह ने जांच के आदेश दिए थे। वायरल वीडियो में हुक्का बार संचालक पर नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने का भी आरोप लगा था। अभी तक आबकारी अधिकारी उस मामले में जांच ही कर रहे हैं। इसके बाद वसुंधरा इलाके से एक और हुक्का बार का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उस वीडियो को पुराना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हुक्का बार का यदि कोई वीडियो वायरल हुआ है तो उस पर संबंधित थाना प्रभारी द्वारा जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - विनय कुमार सिंह, एसडीएम, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed