फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

आभूषण कारोबारी से लूट में पुलिस की चार टीमों ने ली 50 जगह से फुटेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
आभूषण कारोबारी से लूट में पुलिस की चार टीमों ने ली 50 जगह से फुटेज
विज्ञापन

इंदिरापुरम। थाने के सामने दिल्ली के आभूषण कारोबारी सुधीर वर्मा से हथियार के बल पर हुई 30 लाख की लूट के मामले में पुलिस को 50 घंटे बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीम लगी है। टीम ने वसुंधरा और साहिबाबाद क्षेत्र के करीब 50 जगहों से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है।
शाहदरा निवाली आभूषण कारोबारी सुधीर वर्मा की बलवीर नगर चौक पर शिव ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार दोपहर को वह वसुंधरा सेक्टर-15 में एक सुनार के पास गहने देने आए थे। सर्राफ के ना मिलने पर वह वापस लौटते समय इंदिरापुरम कोतवाली के सामने वसुंधरा सेक्टर-आठ की तरफ मुड़े। तभी पीछे से हाई स्पीड बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी स्कूटी रोक ली। एक बदमाश ने पेट में तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी और फिर 500 ग्राम सोने के गहनों से भरा बैग लूट लिया। उसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है।
विज्ञापन

युवती के साथ हुई लूट में भी पुलिस को नहीं मिला सुराग
27 जनवरी को अकबरपुर बहरामपुर निवासी वर्णिका से बाइक सवार लुटेरे ने थाने के सामने ही मोबाइल फोन लूट लिया था। उसने शिकायत देकर लुटेरे को पकड़ने की मांग की थी। अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार लूट के बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए कड़े कदम नहीं उठा रही है। इन दोनों घटना में इंदिरापुरम पुलिस की चार टीमें लगी हैं। शनिवार को टीम ने घटनास्थल पर जांच कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -----
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि सर्राफा कारोबारी सुधीर वर्मा की शिकायत पर चार टीमें लगा दी हैं। घटनास्थल से लेकर वसुंधरा और साहिबाबाद इलाके तक करीब 50 सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। पुलिस टीम बदमाशों की बाइक और उनकी पहचान के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। दोनों घटनाओं में बदमाशों को जल्द पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed