फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

हिंदुत्व भारत की आत्मा, अखिलेश-राहुल नहीं समझ पाएंगे ः गिरिराज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
हिंदुत्व भारत की आत्मा, अखिलेश-राहुल नहीं समझ पाएंगे : गिरिराज
विज्ञापन

इंदिरापुरम। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री और बिहार के सांसद गिरिराज सिंह रविवार को विपक्ष पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि यूपी के चुनाव में इस बार भारतवंशी अपनी वोट की ताकत दिखाएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा विकास कार्यों पर सवाल उठाने के मसले पर कहा कि मुख्यमंत्री ने अखबारों में विज्ञापन देकर अपने विकास के कार्य गिनाए हैं, अब उन्हें आपत्ति है तो सरकार और मुख्यमंत्री के ऊपर केस दायर करें। हिंदुत्व भारत की आत्मा है। इसे समझने में राहुल गांधी और अखिलेश दोनों को कई जन्म लेने होंगे। पाकिस्तान में बैठे लोग और ओवैसी जैसे लोगों की मंशा सरकार और जनता कभी पूरी नहीं होने देगी।

इंदिरापुरम वैभवखंड में वह भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में जनसभा में बोल रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में कहा कि वे एक्सप्रेस-वे, पीएम आवास योजना, मुफ्त राशन, बिजली बिल माफ और किसानों को दिए लाभ के बारे में आपत्ति करते हैं, तो वे केस दायर कर चुनौती क्यों नहीं दे रहे। गिरिराज ने कहा प्रदेश सरकार ने हर घर नल योजना दी है। माफिया का सफाया किया है। यूपीए के दस साल विवादों में रहे। अब भारत हथियार बेचने वाला देश बन गया है। यह पहली बार हुआ है। पहले नेताओं की इच्छाशक्ति की कमी से नहीं हो पाया था। आतंकवाद के मुद्दे पर भारत पूरी दुनिया में नेतृत्व कर रहा है। इतना ही नहीं, कोरोना प्रबंधन को पूरी दुनिया ने स्वीकारा है। सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन भी हमारे देश ने दिया है। अखिलेश पर तंज कसा कि पहले बबुआ भाजपा का वैक्सीन बता रहे थे। बाद में उन्होंने अपने पिताजी को यही वैक्सीन लगवाई। उनके बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी लोगों को सभा में संबोधित किया। सभा का संचालन पार्षद अभिनव जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed