फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

टीएचए के लोगों को पहले मेट्रो चाहिए, रोपवे नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
टीएचए में रोपवे का विरोध, 12 सोसायटी के लोग विरोध में
विज्ञापन

वसुंधरा। टीएचए के लोग रोपवे के विरोध में उतर आए हैं। 12 सोसायटी और छह फेडरेशन ने रोपवे बनाने का विरोध किया है। इनका कहना है कि वसुंधरा और इंदिरापुरम को मोहनगर से रोपवे नहीं मेट्रो चाहिये। आरडब्ल्यूए फेडरेशन पदाधिकारियों ने अपनी अपील शहरी एवं विकास मंत्रालय को भेजी है। फेडरेशन के लोगों ने रोपवे की बजाय मेट्रो के विस्तार के लिए लोगों से ऑनलाइन एक सहमति पत्र भरवाया है, जिसके साथ जिला प्रशासन, शहरी एवं विकास मंत्रालय में मेट्रो विस्तार के लिए आवेदन किया गया है।
टीएचए के लोगों का कहना है कि वसुंधरा और इंदिरापुरम में रह रहे लोगों के लिए रोपवे की जगह मेट्रो का विस्तार ज्यादा लाभकारी है। लोगों का कहना है कि वैशाली से मोहन नगर तक सफर करने के लिए बहुत विकल्प है और रोपवे से कोई बहुत अधिक लाभ नहीं होना है। गूगल पर करीब 1200 लोगों ने मेट्रो विस्तार के लिए सहमति जताया है।
विज्ञापन

इनसेट
क्या बोले लोग
मेट्रो का विस्तार ज्यादा जरूरी
रोपवे की उपलब्धता पहाड़ी इलाकों के लिए होता है। टीएचए में मोहन नगर से वैशाली तक का सफर करने के लिए बहुत से विकल्प हैं। ऑटो, कैब, बाइक आदि सब कुछ। ऐसे में रोपवे का कोई खास लाभ लोगों को नहीं मिलेगा। टीएचए के लोगों के लिए मेट्रो की जरूरत अधिक है, ऐसे में यहां के लोग मेट्रो का विस्तार चाहते हैं। डॉ. देव सैंगर
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो से होगा अधिक लाभ
शहर में रोपवे आ रहा है, अच्छी बात है लेकिन इससे पहले मेट्रो का विस्तार इंदिरापुरम और वसुंधरा तक करना चाहिए। टीएचए की बड़ी आबादी नौकरी के लिए दिल्ली और गुड़गांव जाती है। ऐसे में मेट्रो के विस्तार से इसका सीधा लाभ हजारों लोगों को मिलेगा। विजय मिश्र
हमने बैठक कर पत्र प्रशासन को सौंपा
रोपवे की बजाय हम लोग हमेशा से ही मेट्रो का विस्तार चाहते हैं। इस संबंध में विभिन्न आरडब्ल्यूए एवं फेडरेशन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर प्रस्ताव तैयार किया गया था। मेट्रो विस्तार की मांग जिला प्रशासन के साथ ही सांसद एवं केबिनेट मंत्रालय में भी भेजा गया है। केके शर्मा

भाजपा ने जो भराए फार्म उसमें की मेट्रो की मांग
भाजपा की ओर से चुनावी घोषणपत्र बनवाने के लिए लोगों से फार्म भरवाए गए हैं। हमारी सोसायटी से बहुत से लोगों ने रोपवे की बजाय मेट्रो का विस्तार इंदिरापुरम तक जल्द से जल्द किए जाने की मांग को प्रमुखता से भरा है। मेट्रो का सीधा लाभ मिलेगा। वहीं मोहन नगर से वैशाली के लिए रोपवे का सफर बहुत ज्यादा उपयोगिता वाला नहीं है। हेमंत वाजपेयी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed