फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

शहर की हवा बेहद खतरनाक श्रेणी में पहुंची, बच्चे, बुजुर्ग न निकलें घर से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
शहर की हवा बेहद खतरनाक श्रेणी में पहुंची, बच्चे, बुजुर्ग न निकलें घर से
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिसंबर के 23 दिनों में बृहस्पतिवार को शहर की हवा बेहद खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई। प्रदूषण का स्तर 400 के आंकड़े को पार कर गया। एक बार फिर लोगों की सांसों पर संकट आ गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स की यह स्थिति अगले दो दिन तक बनी रहेगी। ऐसे में उन्होंने बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के अलावा अस्थमा के मरीजों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
शहर का 411 एक्यूआई होने पर यहां पीएम 2.5 मानक से साढ़े चार गुना ज्यादा रहा। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि प्रदूषण का यह स्तर अगले दो दिन तक बना रहेगा। क्योंकि हवा की रफ्तार बेहद कम स्तर पर पहुंच गई है। जिसमें वायुमंडल में घुल रहे धूल और मिट्टी के कणों को नीचे गिराने के लिए न्यूनतम 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवा की जरूरत होती है। इन दिनों एक से दो किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल रही है। उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि मौसम विभाग की तरफ से मिले संकेत में हवा की गति 26 दिसंबर से बढ़ सकती है। बृहस्पतिवार को भी 436 एक्यूआई के साथ सबसे अधिक प्रदूषित लोनी रहा। वहीं इंदिरापुरम में 408, वसुंधरा में 402 और संजय नगर में एक्यूआई 399 रहा।
विज्ञापन

सिर्फ 11 दिन मिली हल्की राहत
प्रदूषण के आंकड़ों को देखें तो दिसंबर में अभी तक सिर्फ 11 दिन ही शहर के लोगों को प्रदूषण के रेड जोन से राहत मिली है। जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक ऑरेंज जोन में 19 दिसंबर को 228 पर सबसे कम रिकॉर्ड किया गया था। जबकि इससे पहले आठ दिसंबर को प्रदूषण का स्तर 229 पर मापा गया था। हालांकि ऑरेंज जोन भी लोगों की सेहत के लिए खतरनाक है। फिलहाल अधिकारी अगले दो दिन तक लोगों को सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण से पाबंदियां हटाने को भी माना जा रहा कारण
सोमवार से तमाम तरह के निर्माण पर पाबंदियां हटा ली गई हैं। लोगों के बीच चर्चा रही कि निर्माण चालू होने से प्रदूषण और बढ़ रहा है। दूसरी तरफ पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि प्रदूषण बढ़ने का कारण सिर्फ मौसम है। बता दें कि सोमवार से ही शहर रेड जोन में बना हुआ है, बृहस्पतिवार को शहर डार्क रेड जोन में पहुंच गया। बृहस्पतिवार को साहिबाबाद सब्जी मंडी के सामने कर्मचारियों ने सड़क और ग्रीन बेल्ट में मशीन से छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed