फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

महिला से संबंधों के चलते फाइनेंसर की हुई हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
महिला से संबंधों के चलते फाइनेंसर की हुई हत्या
विज्ञापन

लोनी। डीएलएफ अंकुर विहार में फाइनेंसर विकास की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में तीन आरोपियों सुरेंद्र, हंसराज और रोहित को पुलिस ने मंगलवार सुबह पुश्ता ढलान से गिरफ्तार किया है। हत्या करने के लिए महिला से संबंधों के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है। मामले में नोएडा के शूटर समेत दो आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि हत्या का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मिंटू उर्फ सुरेंद्र की पत्नी से मृतक विकास के संबंध थे। इसको लेकर विकास और सुरेंद्र में झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद सुरेंद्र के बड़े भाई हंसराज उर्फ बाबी ने भी विकास से बात की थी कि वह उनकी भाभी से अलग हो जाएं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद सुरेंद्र ने दिल्ली मंडोली जेल में बंद अपने भतीजे सोनू से संपर्क किया। उन्होंने विकास की हत्या के लिए एक शूटर मांगा। जेल में सोनू ने सुरेंद्र को नोएडा का एक शूटर चन्नू को उपलब्ध कराया था। चन्नू ने सुरेंद्र और उनके परिवार से संपर्क किया। चन्नू, सुरेंद्र, उसका भाई हंसराज, दोस्त रोहित और भतीजा कुलदीप ने मिलकर हत्या की रणनीति बनाई थी। हत्या करने के लिए चन्नू अपने साथ हथियार भी लाया था। प्लान के तहत हंसराज, रोहित, कुलदीप और चन्नू ने विकास की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद चन्नू नोएडा और अन्य बदमाश घर के आसपास ही छिपकर रहने लगे थे। उधर हत्या में कुलदीप और चन्नू फरार हैं। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बिना पैसे के भेजा था शूटर
पुलिस के अनुसार सोनू पर हत्या समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज है। कुछ दिनों पहले सोनू को हंसराज ने पैसों से मदद की थी। सोनू ने अपने एक जानने वाले को करीब आठ हजार रुपये ऑनलाइन पेमेंट कराया था। वहीं सोनू ने जिस शूटर को भेजा था। उसे भी बिना पैसों के भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर जेल में रची गई हत्या की साजिश
दिल्ली के मंडोली जेल में लोनी के कई अपराधी बंद हैं। जानकारों ने बताया कि अपराधी जेल के अंदर से फोन चलाते हैं और लोनी में हत्या, लूट, रंगदारी जैसी घटना को अंजाम दिलाते हैं। जेल के अंदर से ही लोगों को शूटर मिल जाते हैं। लोनी एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि जेल से आने वाले नंबरों को एकत्रित किया जा रहा है। इसके बाद दिल्ली प्रशासन को मामले में पत्र लिखा जाएगा।

जेल से घटना को दिया अंजाम
20 दिसंबर 2021 को डीएलएफ में विकास की हत्या में जेल से संपर्क के दौरान शूटर उपलब्ध हुआ था।
10 सितंबर 2021 को पचायरा गांव में डीलर की गोली मारकर हत्या की साजिश जेल से रची गई थी।
28 अक्टूबर 2021 को गिरी मार्केट कॉलोनी सलाम होटल पर फायरिंग और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। घटना में जेल से बदमाशों को उपलब्ध कराया गया था। 22 दिसंबर को सिरोली गांव में जैनेंद्र बैसला की गोली मारकर हत्या हुई थी। हत्या को अंजाम देने के लिए जेल से बदमाशों को उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed