फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बाइक सवार चार बदमाशों ने फाइनेंसर को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बाइक सवार चार बदमाशों ने फाइनेंसर को दिनदहाड़े गोलियों से भूना
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली लोनी की डीएलएफ हयात एंक्लेव कॉलोनी मार्ग पर सोमवार सुबह दिनदहाड़े दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने फाइनेंसर विकास (38) निवासी अंकुर विहार को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश खजूरी पुश्ता मार्ग की तरफ भाग गए। पुलिस जांच में फिलहाल यह सामने आया है कि विकास का एक महिला से संबंध था और उसके पति का विकास की हत्या में हाथ है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
मूलरूप से बागपत घिटोरा गांव में रहने वाले विकास अपनी दूसरी पत्नी पूजा के साथ तीन सालों से डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में रहते थे। पूजा से उन्होंने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। विकास की पहली पत्नी की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह पूजा कॉलोनी में फाइनेंस का काम करते थे। सोमवार को वह घर से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग और खाने का टिफिन लेकर बाइक से ऑफिस जा रहे थे। घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उन पर करीब दस राउंड गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद आसपास के लोग और परिवार के लोग आ गए। परिवार के लोगों ने विकास को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल का सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने निरीक्षण किया। घटना की सूचना पर बागपत से मृतक के परिजन लोनी पहुंचे।
विज्ञापन

गोली चलाते रहे बदमाश पास में खड़े रहे लोग
जिस स्थान पर बदमाशों ने फाइनेंसर को गोली मारी, वहां आसपास कुछ लोग खड़े थे। एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कार में उसी रास्ते से आ रहे थे। घटना से 80 मीटर की दूरी पर उन्होंने कार रोक दी। उन्होंने बताया कि जब बदमाश गोली मार रहे थे, तो आसपास के लोग वहीं खड़े थे। गोली चलने पर उनकी पत्नी घबरा गई और रोने लगी। पत्नी के परेशान होने पर उन्होंने अपनी कार वापस घुमा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

न चेहरे ढके न हेलमेट लगाए थे
बदमाश घटना को अंजाम देने के मौके से भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। फुटेज में दो बाइकों पर चार बदमाश बिना हेलमेट और चेहरे बिना ढके हुए थे। घटना के दौरान दो बदमाशों ने ही गोलियां चलाई। दो बदमाश वहीं खड़े थे।
पत्नी के संबंध के बारे में पता चलने पर हत्या कराई
लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि विकास का एक महिला से संबंध था। महिला को हिरासत में लेने पर पुलिस को पता चला कि महिला के पति को उसके संबंधों के बारे में पता चला गया था। एसएचओ ने बताया कि महिला का पति और विकास एक दूसरों को जानते थे। तीन माह पूर्व संबंधों के बारे में पता चलने पर दोनों में विवाद हुआ था। इसके चलते ही महिला के पति ने विकास की हत्या कराने के लिए बदमाशों को लगाया था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने कितने पैसे बदमाशों को दिए हैं, बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा। पुलिस की टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
मृतक के भाई ने चार नामजद पर कराई रिपोर्ट दर्ज
एसएचओ ने बताया कि विकास के भाई राजवीर ने मामले में चार नामजद के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला के पति संबंधों के बारे में पता चलने पर चार आरोपियों हंसराज, चुन्नी, नन्नू और कुल्दीप से हत्या कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

डेढ़ साल से थे संबंध, घर में होती थी लड़ाई
विकास की पत्नी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले महिला से उनके पति की दोस्ती हुई थी। उन्हें जानकारी होने पर घर में झगड़ा हुआ था। झगड़े के कुछ दिनों बाद तक फोन आने बंद हो गए थे। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से फोन आने लगे। पत्नी ने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed