{"_id":"618acc4bfe984257e04e7641","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd2290867137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ रोड पर धूल उड़ने पर लगाया दस लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ रोड पर धूल उड़ने पर लगाया दस लाख का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएसएफ रोड पर धूल, जल निगम-निर्माण एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना
साहिबाबाद। गाजियाबाद में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीसीबी की तरफ से सीआईएसएफ रोड क्षतिग्रस्त होने के चलते धूल उड़ने और पानी का छिड़काव नहीं करने पर निर्माण एजेंसी पर दस लाख रुपये जुर्माना लगाए जाने की संस्तुति की है। इसके साथ ही कूड़ा भंडारण और कूड़े में आग लगाने पर भी 25 लाख की संस्तुति की है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। विभाग की तरफ से एनजीटी के निर्देशानुसार ग्रैप के तहत कार्रवाई की जा रही है। इंदिरापुरम की सीआईएसएफ रोड पर टूटी सड़क पर उड़ रही धूल को देखते हुए कई बार नोटिस जारी किया गया। इसके बाद भी अभी तक सड़क नहीं बनी। सड़क पर धूल उड़ रही है। पानी का छिड़काव भी नहीं हो रहा। इस पर जल निगम और निर्माण एजेंसी लाल चंद कंपनी पर दस लाख रुपये की संस्तुति कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। जल निगम के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार का कहना है कि सड़क पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। विभाग की ओर से स्पष्टीकरण का नोटिस मिला है। वहीं, विभाग को बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में एक जगह कूड़े का भंडारण मिला। यहां पर कूड़े में आग भी लगाई जा रही थी। आसपास की फैक्टरियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की संस्तुति विभाग ने की है। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है। मुख्यालय की तरफ से आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इंदिरापुरम के कनावनी क्षेत्र में डंपर आदि के परिवहन से एकत्रित मिट्टी आदि की रोकथाम के लिए खनन विभाग, सिंचाई विभाग व जीडीए को नोटिस भी जारी किया है।